शहर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट! आज से अगले आदेश तक बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले हजारों-लाखों यात्रियों के लिए आज 25 जुलाई को बड़ी परेशानी खड़ी होने वाली है। जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए डीएमआरसी ने सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है।

Image

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद

Photo : PTI

Delhi Metro Station Closed: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। जानकारी के मुताबिक, नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के जारी प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों के चलते आज 25 जुलाई यानी शनिवार को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक कुल 18 मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

DMRC के द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक ये मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे-

  1. लोक कल्याण मार्ग
  2. राजीव चौक
  3. पटेल चौक
  4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  5. बाराखंभा रोड
  6. सुप्रीम कोर्ट
  7. सेवा तीर्थ
  8. जनपथ
  9. मंडी हाउस
  10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  11. आईटीओ
  12. दिल्ली गेट
  13. इंद्रप्रस्थ
  14. खान मार्केट
  15. जोर बाग
  16. शिवाजी स्टेडियम
  17. झंडेवालान
  18. नई दिल्ली

यात्रियों से किया गया अनुरोध

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इस असुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो को खेद है। बता दें कि शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे, जबकि 18वां स्टेशन नई दिल्ली (New Delhi Metro Station), कुछ घंटे बाद बंद कर दिया गया था। यह लगातार पांचवां दिन होगा जब विभिन्न मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है।

यात्रियों ने जताई नाराजगी

वहीं इससे पहले जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के कारण बार-बार मेट्रो स्टेशन बंद करने और यातायात नियंत्रित करने के प्रशासन के फैसले पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि आखिर हर दिन सफर करने वाले हजारों लोगों को क्यों परेशानी उठानी पड़ रही है। मेट्रो स्टेशनों के बंद होने की घोषणा के तुरंत बाद कई लोगों ने X पर इस फैसले पर सवाल उठाए। कई लोगों ने कहा कि इससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई कि ऐप के जरिये मिलने वाली टैक्सियों का किराया बढ़ सकता है। डीएमआरसी को टैग करते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, "क्या आप डीएमआरसी अपने पैसे से चला रहे हैं या जनता के टैक्स के पैसे से? कृपया स्टेशन बंद करने का सही कारण बताइए।"

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!