देश

काला सागर में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की हुई मौत; MEA ने की हमले की निंदा

Black Sea Tension: भारत ने शुक्रवार को काला सागर में वाणिज्यिक जहाज एमवी ओमोर्फी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई।

Image

काला सागर में वाणिज्यिक जहाज पर हमला

Photo : ANI

Black Sea Tension: भारत ने शुक्रवार को काला सागर में वाणिज्यिक जहाज एमवी ओमोर्फी (MV OMORFI) पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहाज में चालक दल के 10 सदस्य सवार थे, जिनमें तीन भारतीय नागरिक शामिल थे।

क्या है पूरा मामला?

भारत ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए सभी संबंधित पक्षों से समुद्री नौवहन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

यह हमला 18 जुलाई को उस समय हुआ जब एमवी ओमोर्फी काला सागर से गुजर रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जब जहाज पर कथित तौर पर हमला हुआ तब वह रूस के जलक्षेत्र में था। घटना के समय चालक दल के 10 सदस्य उसमें सवार थे, जिनमें तीन भारतीय नागरिक भी शामिल थे।

जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की दुखद मौत हो गई, जबकि अन्य दो भारतीय नागरिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

MEA ने दर्ज कराई आपत्ति

विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में घटना की पुष्टि करते हुए घटना पर दुख जताया। भारत ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक क्रू सदस्यों की जान को खतरे में डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि समुद्री मार्गों से स्वतंत्र आवाजाही और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लगातार बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है।

यह घटना 19 जुलाई को हुई एक अन्य घटना के ठीक बाद सामने आया है। उस दिन एमवी गोल्डन लियो नामक जहाज को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना होने के कुछ समय बाद निशाना बनाया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article