स्पोर्ट्स

FIFA World Cup Opening Ceremony, Match Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप की भव्य शुरुआत के लिए तैयार दुनिया, जानिए ओपनिंग सेरेमनी से जुड़ी जानकारियां

FIFA World Cup Opening Ceremony: अमेरिका, कानाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा। 16 शहरों में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। 48 टीमें खिताब जीतने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। 19 जुलाई को एक देश फीफा विश्व कप ट्रॉफी उठाएगा और उसे अपने घर ले जाएगा। सभी टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। यहां जानिए ओपनिंग सेरेमनी और मैच के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। भारत में कब और कहां देख सकते हैं फुटबॉल विश्व कप के मैच का लाइव प्रसारण।

Image

फीफा विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी की तैयारी करती शकीरा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आज (11 जून) से 19 जुलाई 2026 तक फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता फीफा विश्व कप का आयोजन शुरू होगा। इस बार कुल 48 टीमें इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेंगी। इनमें चार टीमें केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं। 19 जुलाई को कोई एक टीम खिताब पर कब्जा जमाएगी। फीफा ने तीन शहर के लिए अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी रखी है।

अर्जेंटीना की टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, फ्रांस 2022 में अधूरी रह गई जीत की कसक पूरी करने के इरादे से उतरेगी। पुर्तगाल की टीम क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा की चमचमाती ट्रॉफी जीतना चाहेगी। कुल मिलाकर फीफा वर्ल्ड कप में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आइए जानतें है कि भारत में कहां और कैसे फुटबॉल वर्ल्ड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखते हैं?

भारत में फीफा विश्व कप 2026 का सीधा प्रसारण कहां देखें? (FIFA World Cup Live Telecast in India)

भारत में FIFA विश्व कप 2026 का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा।

भारत में कहां देख सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग? (FIFA World Cup Live Streaming)

भारत में जी5 प्लेटफॉर्म और ऐप पर फीफा विश्व कप 2026 के फुटबॉल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध होगी। इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Schedule

भारत में कैसे देख सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच? (How FIFA World Cup Watch in India)

अगर आपने रिचार्ज वाला सेटअप बॉक्स लगवाया है तो हिंदी में Unite8 Sports 1, Zee Cinema पर फीफा वर्ल्ड कप का आनंद उठा सकते हैं। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजन होने से भारत में मैचों के शुरू होने का समय रात 9:30 बजे से सुबह 9:30 बजे के बीच अलग-अलग होगा।

फुटबॉल वर्ल्ड की ओपनिंग सेरेमनी कब और कहां? (FIFA World Cup Opening Ceremonies Date And Time)

मेक्सिको में फीफा वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी कब है?

फीफा वर्ल्ड कप की पहली ओपनिंग सेरेमनी समारोह मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी 11 जून को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगी। मेक्सिको में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा मुख्य आकर्षण होंगी। वह शो की अगुवाई करेंगी और नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय के साथ टूर्नामेंट का आधिकारिक गीत 'दाई दाई' प्रस्तुत करेंगी।

कनाडा और अमेरिका के 2026 फीफा विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी

कनाडा में ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे टोरंटो में होगी। नोरा फतेही अपने जलवे बिखेरेंगी। अमेरिका में ओपनिंग सेरेमनी 13 जून को सुबह 5 बजे होगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article