क्रिकेट

IND vs NZ: विराट-रोहित और गिल के रिकॉर्ड से खौफ में न्यूजीलैंड, शुभमन तो जड़ चुके हैं दोहरा शतक

IND vs NZ: 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। अय्यर की कप्तानी में भारत ने 3-2 से टी20 सीरीज अपने नाम किया था। अब गिल इस काम को आगे बढ़ाने उतरेंगे।

Image

रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली (साभार-X)

IND vs NZ: 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू हो रहे 5 मैच की वनडे सीरीज में एकबार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। टेस्ट और टी20 से संन्यास के बाद फैंस के पास उन्हें देखने का आखिरी मौका वनडे फॉर्मेट में ही रह गया है। यही कारण है कि जब भी कोई वनडे सीरीज होता है तो फैंस को उसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार तो कप्तान गिल भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इन तीनों खिलाड़ियों पर ही निर्भर करेगा कि भारतीय टीम वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करेगी। चलिए जानते हैं इन तीनों खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा प्रदर्शन किया है?

विराट कोहली रहे हैं सबसे सफल

एक्टिव खिलाड़ियों की बात करें तो भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। 2010 से 2026 के दौरान विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 57.48 की बेहतरीन औसत से 1,897 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 7 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 154 रन रहा है।

नंबर दो पर रोहित शर्मा हैं। 2009-2026 के दौरान हिटमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 मैच में 36.58 की औसत से 1,134 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 147 रन है।

कप्तान शुभमन गिल की बात करें तो भले ही वह केवल 3 मुकाबला ही खेलेंगे, लेकिन जिस फॉर्म में वो हैं, सीरीज का टोन सेट कर सकते हैं। 2019-2026 के दौरान गिल ने 15 मैच में 63.16 की बेहतरीन औसत से 758 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 208 रन रहा है। एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में डैरिल मिचेल सबसे सफल कीवी खिलाड़ी हैं जो 15 मैच में 741 रन बना चुके हैं। मिचेल और गिल में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ रहेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article