क्रिकेट

IPL Retention Date: बीसीसीआई ने बढ़ाई आईपीएल रिटेंशन की समयसीमा, भारत-न्यूजीलैंड वनडे के कारण हुआ बदलाव

आईपीएल रिटेंशन की समयसीमा में बदलाव किया गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को इस बारे में सभी टीमों को जानकारी दे दी। पहले इसकी डेडलाइन 15 नवंबर तक की थी जिसे अब बदल दिया गया है।

Image

आईपीएल रिटेंशन तारीख (साभार-X)

बीसीसीआई ने आईपीएल रिटेंशन के लिए समयसीमा दो दिन आगे बढ़ा दी है। सोमवार, 2 नवंबर को बीसीसीआई द्वारा फ्रेंचाइजी को यह जानकारी दी। इसके तहत अब उनके पास प्लेयर्स को फाइनल करने के लिए 15 नवंबर की बजाय 17 नवंबर तक का समय है। हालांकि, IPL मिनी-ऑक्शन की तारीख और जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह इवेंट पूर्व नियोजित 16 दिसंबर को गोवा में ही होगा।

इस कारण लिया गया फैसला

बीसीसीआई के द्वारा यह बदलाव 15 नवंबर को होने वाले भारत-न्यूज़ीलैंड ODI मैच की वजह से लिया गया है। 15 नवंबर को सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला जाना है। टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है और 4 नवंबर से 5 मैच की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। 5वां मुकाबला 15 नवंबर को होना है और यही कारण है कि BCCI ने फ्रेंचाइजी को अपना रिटेंशन प्रोसेस पूरा करने के लिए दो अतिरिक्त दिन दिए हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि ऑक्शन के दिन भी भारतीय टीम का श्रीलंका से मुकाबला होना है। 16 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे होगा जो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बावजूद BCCI ने ऑक्शन शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है।

ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 17 नवंबर टीम द्वारा खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज किए जाने की आखिरी तारीख है। 23 नवंबर को खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद हो जाएगा। ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा। ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो चालू है जिसमें कई खिलाड़ियों के एक से दूसरे टीम में जाने की संभावना है। सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या को लेकर है क्योंकि इस बार उनका मुंबई इंडियंस से अलग होना तय माना जा रहा है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article