स्पोर्ट्स

China Masters: लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू और मालविका चाइना मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंचे

China Masters: स्टार शटलर पीवी सिंधू सहित लक्ष्य सेन और फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ ने बुधवार को यहां अपने मुकाबले जीतकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महिलाओं के वर्ग में सिंधू ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान को 50 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 21-17, 21-19 से मात दी।

Image

पीवी सिंधू (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • चाइना मास्टर्स 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट
  • भारतीय खिलाड़ियों का दिखा दम
  • दूसरे राउंड में लक्ष्य, सिंधू और मालविका

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सहित लक्ष्य सेन और फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ ने बुधवार को यहां अपने मुकाबले जीतकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महिलाओं के वर्ग में सिंधू ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान को 50 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 21-17, 21-19 से मात दी।

वहीं मालविका (36वीं रैंकिंग) ने डेनमार्क की लिने होजमार्क जाएर्सफेल्ट (21वीं रैंकिंग) पर 20-22, 23-21, 21-16 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में लक्ष्य ने मलेशिया के सातवे वरीय ली जि जिया पर 57 मिनट में 21-14, 13-21, 21-13 की जीत से ओलंपिक कांस्य पदक मुकाबले में मिली हार का बदला चुकता किया। लक्ष्य का सामना डेनमार्क के रास्मस गेमके और जापान के केंटा निशिमोटो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

लक्ष्य पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक मैच में बढ़त बनाने के बावजूद ली से हार गये थे। दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू की विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज बुसानन के खिलाफ 21 मुकाबलों में सिंधू की 20वीं जीत थी। दोनों ने बराबरी से शुरूआत की और सिंधू की दो सहज गलतियों का फायदा उठाकर बुसानन ने 14-10 की बढ़त बना ली । सिंधू ने अगले नौ अंक बनाकर 19-14 की बढत हासिल की और पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में बुसानन ने मजबूती से शुरूआत की और बढत भी बनाई लेकिन सिंधू ने वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। पेरिस में मिली हार के बाद लक्ष्य ने अपनी पहली भिड़ंत के पहले गेम में 11-4 से बढ़त बनाकर इसें जीत लिया। दूसरे गेम में ली वापसी करते हुए 7-1 से आगे थे और इसे 17-8 तक ले गये और इसे जीतकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में शुरू में लक्ष्य हावी रहे और 5-1 से आगे चल रहे थे। पर कुछ ही देर में ली 5-5 तक पहुंच गये। लेकिन ब्रेक तक लक्ष्य इसे 11-8 तक पहुंचाने में सफल रहे। फिर 18-11 तक पहुंचकर मैच जीत लिया।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article