शहर

'अंतिम जोहार' WhatsApp स्टेटस, डायरी में सुसाइड नोट, 26 को टला था आत्महत्या का इरादा, धौलपुर में पति-पत्नी ने दी जान

धौलपुर में इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर ने सोमवार को पत्नी के साथ सुसाइड कर लिया। पति-पत्नी के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने दोनों के शवों नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Image

धौलपुर में पति-पत्नी ने दी जान (प्रतीकात्मक फोटो)

मध्य प्रदेश के धौलपुर में इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों 26 तारीख को भी ऐसा करना चाहते थे, लेकिन बेटे और भतीजे को सोता देख रुक गए। डायरी में सुसाइड नोट और WhatsApp पर 'अंतिम जोहार' स्टेटस मिला। मिली जानकारी के अनुसार करौली जिले के नादौती गांव निवासी 37 साल के बलराम मीणा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

वह परिवार के साथ गुरुद्वारे के पास एक किराए के मकान में रहते थे।दोनों ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।बताया जा रहा है बलराम का स्टेटस देख दोस्त पुष्पेंद्र मकान पर पहुंचा जहां पर दरवाजा लगा था।दोस्त ने दरवाजे को खोला तो गेट के अंदर अलग अलग कमरे में दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले।दोस्त ने जिसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक ने मरने से पहले लगाया व्हाट्सएप स्टेटस

बलराम मीणा ने मरने से पहले अपने वॉट्सएप अकाउंट पर तीन स्टेटस लगाए। दो में अपना और पत्नी का फोटो लगाया। लास्ट में 'अंतिम जोहर' का स्टेटस लगाया था।

मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया की मृतक बलराम का एक नोट मिला है।उसमें बलराम ने पहले 26 सितंबर को सुसाइड करने का जिक्र किया है।26 सितंबर को वह दोनों सुसाइड कर रहे थे लेकिन दोनों बच्चों को देखकर वह सुसाइड नहीं कर पाए।आज उन्होंने लिखा है की हम अब थक चुके है हम जीना नहीं चाहते है। भाई बहिन के लिए भाई नहीं बन पाया माता पिता के लिए बेटा, पुत्र के लिए पिता नहीं बन पाया।बलराम ने नोट में अपने लेन देन का भी जिक्र किया है

बेटा और भतीजा गया था स्कूल

पुलिस ने बताया मृतक बलराम का चार साल के बेटा आरुष है उनके साथ बड़े भाई का भतीजा भी साथ मे रहता है।दोनों आज सुबह ही स्कूल में पड़ने गए थे। ASP वैभव शर्मा ने बताया- बलराम मीणा ने मरने से पहले डायरी में सुसाइड नोट भी लिखा है। सुसाइड नोट में तीन दोस्तों और दो भाइयों के साथ मां के लिए अलग-अलग बातें लिखी है। दोस्त पुष्पेंद्र को बेटे का ध्यान रखने के लिए लिखा है। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर वॉट्सएप पर 3 अलग-अलग स्टेटस लगाए थे, जिनमें दो स्टेटस पर अपने और पत्नी के फोटो लगाए थे, जबकि अंतिम स्टेटस पर 'अंतिम जोहार' लिखा। बलराम मीणा 21 सितंबर से अपने ऑफिस नहीं गए थे, जिसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article