स्पोर्ट्स

India vs China Hockey Final Live Streaming: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का सामना चीन से, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

Womens Asian Champions Trophy, India vs China Hockey Final Live telecast Online: महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मेजबान भारत का सामना चीन से होगा। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब, कहां और कितने लाइव देख सकते हैं।

Image

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

Womens Asian Champions Trophy, India vs China Hockey Final Live telecast Online: भारतीय हॉकी टीम महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में विजयी रथ पर सवार है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को रोमांचक मुकाबले में पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ट्रॉफी से बस एक कदम दूर है। मेजबान टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

टूर्नामेंट में भारत ने अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-0 से हराया था। इसके बाद टीम ने दूसरे मुकाबले में कोरिया को 3-2 से, तीसरे मुकाबले में मलेशिया को 13-0 से, चौथे मुकाबले में चीन को 3-0 से हराया था। इसी तरह भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को 3-0 से और सेमीफाइनल में भी जापान को 2-0 से शिकस्त दी थी। इसी तरह चीन ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 15-0 से, दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 5-0 से, तीसरे मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया था। वहीं, भारतीय टीम से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में चीन ने कोरिया 2-0 से और सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs China Hockey Final Match Date)

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बुधवार (20 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs China Hockey Final Match Venue)

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs China Hockey Final Match Time)

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 4.45 PM बजे शुरू होगा।

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs China Hockey Final Match On Tv)

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs China Hockey Final Match Live Streaming)

भारत और चीन के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article