क्रिकेट

IND vs ENG: क्या तीसरे टेस्ट मैच में होगी विराट की वापसी? कोच द्रविड़ ने दिया बड़ा अपडेट

Virat Kohli return update: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली के टेस्ट सीरीज में वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कोच राहुल द्रविड़ ने एक बड़ा बयान दिया है।

Image

विराट कोहली (फोटो- ICC)

Virat Kohli return update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में चेज मास्टर विराट कोहली ने निजी कारणों के चलते भाग नहीं लिया था। दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद से ही अब विराट कोहली की वापसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। फैंस के मन में सवाल है कि क्या बचे हुए तीन मैचों में उन्हें विराट की वापसी देखने मिलेगी की नहीं। अब इसे लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा अपडेट दिया है।

भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली की उपलब्धता पर खुलकर बात की और कहा कि चयनकर्ता कोहली की उपलब्धता पर सवालों का जवाब देने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे। उन्होंने कहा कि -'चयनकर्ताओं से पूछना सबसे अच्छा है। चयनकर्ता आपको बताने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे क्योंकि वे कुछ दिनों में टीम की घोषणा करने वाले हैं। हम उनसे संपर्क करेंगे और पता लगाएंगे।'

भारत को खल रही कोहली की कमी

बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। शुबमन गिल भी दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए और चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे, जिससे राजकोट में अगले टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर संदेह पैदा हो गया। भारत ने कोहली की जगह रजत पाटीदार को अंतिम एकादश में शामिल किया लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। लगातार कम स्कोर के बाद चौथे टेस्ट के लिए श्रेयस अय्यर की जगह भी खतरे में है। कप्तान रोहित शर्मा भी प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं।

इस वजह से बाहर हैं कोहली

विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ हैं और टीम को अपने धुरंधर बल्लेबाज की सख्त जरूरत है। कथित तौर पर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, यही वजह है कि कोहली ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। इन अफवाहों की पुष्टि कोहली के दोस्त एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर की।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article