Who Won Yesterday IPL Match 27 May, 2026, SRH vs RR, kal ka match kaun jeeta: रॉजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में 47 रन के अंतर से पटखनी देकर आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में एंट्री कर ली है। मैच में वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंद में 97 और ध्रुव जुरेल की 50(21) रन की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन बना सकी और 47 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान की गुजरात टाइटन्स से भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?
हैदराबाद ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई राजस्थान को आतिशी शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स को आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने शुरुआत में ही चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी और 3.2 ओवर में राजस्थान को 50 रन के पार पहुंचा दिया। पहले विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी में जायसवाल ने 8 और वैभव ने 42 रन का योगदान दिया। वैभव ने शुरुआत में ही पैट कमिंस की जमकर धुनाई की और उनके दूसरे ओवर में ही लगातार तीन छक्के जड़ दिए। इसके बाद वैभव ने अपना अर्धशतक 16 गेंद में एक चौके और 8 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। वैभव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी को जारी रखते हुए पॉवरप्ले के अंत में राजस्थान को 80 रन के पार पहुंचा दिया।
वैभव आईपीएल के सबसे तेज शतक से चूके
वैभव ने आतिशी बल्लेबाजी जारी रखते हुए यशस्वी के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 7.2 ओवर में पूरी कर ली। इस साझेदारी में वैभव ने 77 और जायसवाल ने 25 रन का योगदान दिया। वैभव और यशस्वी टीम को 125 रन तक ले गए। वैभव ने इस दौरान एक दर्जन छक्के जड़ दिए। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव की पारी का अंत प्रफुल्ल हिंगे ने कर दिया। वैभव थर्ड मैन की दिशा में लपके गए। वैभव 29 गेंद में 97 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वो आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। वैभव ने अपनी 97 रन की पारी में 5 चौके और 12 छक्के जड़े। वैभव ने 334.48 के स्ट्राइक रेट से बनाए।
जायसवाल नहीं खेल पाए बड़ी पारी
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला। दोनों स्कोर को 137 रन तक ले गए। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर जायसवाल 29(29) रन बनाकर शिवांग कुमार की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके जड़े। जायसवाल के आउट होने के बाद जुरेल का साथ देने रियान पराग आए। दोनों ने टीम को 11 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया।
जुरेल ने खेली 21 गेंद में 50 रन की पारी
राजस्थान को 150 रन तक पहुंचाने के बाद ध्रुव जुरेल ने शानदार तरीके से अपना अर्धशतक 20 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर वो हिंगे की गेंद पर नीतीश रेड्डी के हाथों लपके गए। जुरेल ने 50(21) रन की पारी खेली। इसके बाद रियान पराग का साथ देने डेनोवन फरेरा आए दोनों ने 14.4 ओवर में राजस्थान को 200 रन के पार पहुंचा दिया लेकिन 207 के स्कोर पर पराग 26(12) रन बनाकर हिंगे का तीसरा शिकार बने।
राजस्थान ने बनाए 8 विकेट पर 243 रन
15.2 ओवर में 207 रन पर राजस्थान ने चौथा विकेट गंवाया इसके बाद उनके विकेटों की झड़ी लग गई। हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ राजस्थान के बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बना सकी। फरेरा 12(9) रन बनाकर रन आउट हुएय़ दसुन शनाका को ईशान मलिंगा ने 5(3) कैच करा दिया। जोफ्रा आर्चर 4 रन का योगदान दे सके। जडेजा 12(9) और सुशांत मिश्रा 1(3) रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए सबसे सफल गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा एक-एक विकेट ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में गया।
हैदराबाद की खराब शुरुआत, अभिषेक नहीं खोल पाए खाता
जीत के लिए 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे अभिषेक को शानदार शॉर्ट गेंद पर कैच करा दिया। अभिषेक अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने मैदान पर उतरते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर तेजी से हैदराबाद को 50 रन के पार 2.4 ओवर में पहुंचा दिया। पहले विकेट के लिए 14 गेंद में हुई अर्धशतकीय साझेदारी में हेड ने 13 और ईशान ने 33 रन का योगदान दिया। लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर ईशान किशन को जोफ्रा आर्चर ने फरेरा के हाथों कैच कराकर राजस्थान को दूसरा झटका दे दिया। ईशान 33(11) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्का जड़ा।
ईशान के आउट होते ही लगी विकेटों की झड़ी
ईशान के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन स्मरण को नांद्रे बर्गर ने आर्चर के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 1(4) रन बनाए। इसके बाद ट्रेविस हेड की पारी का अंत भी पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर आर्चर ने बोल्ड करके कर दिया। हेड 17(8) रन बना सके। पॉवरप्ले में हैदराबाद की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना सके।पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 81 रन तक ले गए लेकिन सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लासेन को राज पुनिया ने एलबीडब्लू कर दिया। क्लासेन 18(10) रन बना सके।
81 रन पर हैदराबाद ने गंवाए 5 विकेट
81 रन पर पांच विकेट हैदराबाद ने गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सलिल अरोड़ा आए। रेड्डी और अरोड़ा ने मिलकर 8.3 ओवर में हैदराबाद को भी 100 रन के पार पहुंचा दिया। छठे विकेट के लिए दोनों की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी 18 गेंद में पूरी कर ली। नीतीश रेड्डी ने साझेदारी में 30 और सलिल अरोड़ा ने 19 रन का योगदान दिया। लेकिन 137 के स्कोर पर नीतीश रेड्डी की पारी का अंत रवींद्र जडेजा ने कर दिया। वो 38(20) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े।
196 रन पर ढेर हुई आरसीबी
नीतीश रेड्डी के आउट होने के बाद सलिल अरोड़ा और पैट कमिंस ने पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन 139 के स्कोर पर कमिंस 1(2) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हैदराबाद ने 150 रन 13.1 ओवर में पूरे किए। अंत में हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर मं 196 रन बनाकर ढेर हो हई। सलिल अरोड़ा ने 35(21) और नीतीश रेड्डी 35 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शिवांग कुमार ने 27(24) रन की पारी खेली। ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन 5-5 रन बनाकर नाबाद रहे।
196 रन बनाकर ढेक हुई आरसी
नीतीश रेड्डी के आउट होने के बाद सलिल अरोड़ा और पैट कमिंस ने पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन 139 के स्कोर पर कमिंस 1(2) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हैदराबाद ने 150 रन 13.1 ओवर में पूरे किए। अंत में हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर मं 196 रन बनाकर ढेर हो हई। सलिल अरोड़ा ने 35(21) और नीतीश रेड्डी 35 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शिवांग कुमार ने 27(24) रन की पारी खेली। ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन 5-5 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए। वहीं 2-2 विकेट रवींद्र जडेजा एक सफलता यश राज पुंजा को मिली।
प्लेयर ऑफ मैच
29 गेंद में 97 रनकी आतिशी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑऱ द मैच चुना गया।
