क्रिकेट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया DUPLICATE अश्विन के साथ कर रहा अभ्यास, जानिए कौन हैं ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 08:26 PM IST

Who is 'duplicate Ashwin' Mahesh Pithiya, India vs Australia Test Series 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम तैयारियों में जुटी हुई है। इन तैयारियों में एक खास चेहरा भी मौजूद है जिसे डुप्लीकेट रविचंद्रन अश्विन कहा जा रहा है। आखिर कौन है ये खिलाड़ी जिसके साथ ऑस्ट्रेलिया अभ्यास कर रहा है।

Image

महेश पिथिया (Instagram)

India vs Australia test series 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज की तैयारियों में पूरे दमखम के साथ जुटी हुई है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम नेट्स में एक खास 'हथियार' के साथ अभ्यास कर रही है। ये हथियार हैं महेश पिथिया, जिनको डुप्लीकेट रविचंद्रन अश्विन भी कहा जा रहा है। अश्विन से निपटने से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उन्हीं की तरह गेंदबाजी करने वाले महेश के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर आस्ट्रेलियाई खेमा काफी चिंतित है। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 के बाद से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होगी। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘आस्ट्रेलियाई टीम ने टेस्ट दौरे के पहले अभ्यास सत्र में डुप्लीकेट रविचंद्रन अश्विन की गेंदों का सामना किया है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘स्पिन का सामना करने पर फोकस रहा और स्थानीय नेट गेंदबाजों में पिथिया अलग थे। उन्होंने कोई ब्रेक लिये बिना लगातार गेंदबाजी की और स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड जेसे बल्लेबाजों को परेशान किया।’’

कौन हैं महेश पिथिया?

गुजरात के जूनागढ के रहने वाले पिथिया ने 11 वर्ष की उम्र से पहले अश्विन को गेंदबाजी करते नहीं देखा था क्योंकि उनके पास टीवी नहीं था।उन्होंने पहली बार 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन की गेंदबाजी देखी और तभी से उन्हें आदर्श मानते हैं। दिसंबर में बड़ौदा के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पिथिया को आस्ट्रेलियाई टीम ने सोशल मीडिया पर उनके फुटेज देखने के बाद यहां बुलवाया।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘अश्विन से मिलने वाली चुनौती का मुकाबला दुनिया का कोई स्पिनर नहीं कर सकता लेकिन पिथिया आस्ट्रेलियाई टीम की मदद कर रहे हैं ताकि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मदद मिल सके।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article