स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लीग और सुपर-8 के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल तीन मैच बचे हैं। इनमें से दो मैच सेमीफाइनल के रूप में खेले जाएंगे। जबकि एक मुकाबला फाइनल का होगा। पहला सेमीफाइल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
होली 2026 के दूसरे दिन भारतीय टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज फाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी। टी20 वर्ल्ड कप में जब-जब सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत आमने-सामने हुई है, सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया है। साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से मात दी थी।
यहां खेला जाएगा इंडिया-इंग्लैंड का मैच
उस साल इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वहीं दूसरी बार 2024 में जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड को मात दी थी तो रोहित शर्माा की कप्तान में 17 साल बाद दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता था। एसे में यह मुकाबला और भी अहम हो जाए। जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट हासिल करेगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मार्च को मुकाबला खेला जाएगा। यह हाईवोल्टेज मैच मुंबई के वानखेड़े में आयोजित किया जाएगा। पांच की रात मुंबई शहर के साथ-साथ पूरा भारतीय देश के क्रिकेट फैंस नहीं सोएंगे। उन्हें टीम की जीत का इंतजार रहेगा। वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है।
नहीं चला है बटलर का बल्ला
इंग्लैंड के लिए टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव वाला रहा है। लीग स्टेज पर किसी तरह जीत दर्ज कर सुपर-8 में पहुंची। सुपर-8 में भी टीम की स्थिति उतनी ठीक नहीं रही, जिसके लिए वह जानी जाए। उसने सुपर-8 में श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय जोस बटलर की फॉर्म का है। बटलर के बल्ले से अभी तक बड़ी पारी नहीं निकली है। हालांकि, भारत के खिलाफ बटलर का बल्ला चलता है। अगर जोस बटलर ने जोश दिखाया तो भारत के लिए चिंता बढ़ जाएगी।
रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद
वहीं, भारतीय टीम में मौजूद कई खिलाड़ी मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में संजू सैमसन ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की धार का कोई तोड़ नहीं है। कुल मिलाकर यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
