स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स 2026 में भारत को छठा गोल्ड, 4×400 मीटर रिले में बेटियों ने लहराया तिरंगा

भारत ने एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। मंगलवार को हुए महिलाओं के 4×400 मीटर रिले में भारत ने 3:29.69 के समय के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। मेंस टीम ने चार गुणा 400 मीटर में ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

Image

भारतीय महिला टीम (साभार-X)

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना छठा गोल्ड मेडल जीत लिया है। मंगलवार को हुए हुए महिलाओं के 4x400m रिले में भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा, प्राची और विथ्या रामराज ने 3:29.69 के समय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। सिल्वर मेडल बहरीन ने जबकि ब्रॉन्ज मेडल चीन ने जीता। बहरीन ने 3:30.21 समय के साथ सिल्वर जीता। चीन ने 3:31.02 समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। ट्रैक एंड फील्ड में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है।

इससे पहले गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा ने चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले फाइनल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 41 . 06 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर में भारत के हाथ ब्रॉन्ज मेडल आया। भारतीय टीम ने 3:01.61 का समय निकालकर ब्रॉन्ज जीता। इस इवेंट का गोल्ड मेडल जापान ने जबकि सिल्वर मेडल कतर ने अपने नाम किया।

भारत की पूजा सिंह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहरा नहीं सकी लेकिन 1 . 84 मीटर की कूद से महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता। वहीं गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पुरूषों की 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32 . 75 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता जो इन खेलों में उनका तीसरा पदक था।

गुलवीर ने पुरूषों की 1500 मीटर और 10000 मीटर रेस में रजत पदक जीता था। इसके साथ ही वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में एक ही एशियाई खेलों में तीन पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पुरूष खिलाड़ी बन गए । इससे पहले 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों में भारत के लेवी पिंटो ने 100 मीटर, 200 मीटर में स्वर्ण और चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक जीता था।

पी टी उषा ने सियोल में 1986 एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। मध्यम दूरी की धाविका के एम बीनामोल ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में तीन पदक जीते थे। गुलवीर के बाद चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम 41 . 06 सेकंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रही । चीन को स्वर्ण और थाईलैंड को रजत पदक मिला। भारत के देव कुमार मीणा ने पुरूषों के पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए 5 . 50 मीटर का प्रयास किया लेकिन सातवें स्थान पर रहे । महिलाओं की 800 मीटर में पूजा ओल्ला और पुरूष वर्ग में मोहम्मद अफजल क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर रहे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article