देश

INDI ब्लॉक में कलह! बैठक से DMK-AAP दूर; अखिलेश भी नहीं आएंगे, वर्चुअल जुड़ेंगे उद्धव, ममता पहुंचीं दिल्ली

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इस बैठक में ऑन लाइन शामिल होंगे। जबकि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी वर्चुअल इस बैठक से जुडे़ंगे।

Image

SIR पर इंडिया ब्लॉक की बुधवार को बैठक।

Photo : PTI

INDIA Bloc meeting: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद पर विपक्ष की एकजुट नहीं है। उसमें दरार दिखी है। SIR पर बुधवार को होने वाली कांग्रेस की अगुवाई वाली इस बैठक से (DMK), आम आदमी पार्टी (AAA) ने दूरी बना ली है तो समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इस बैठक में ऑन लाइन शामिल होंगे। जबकि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी वर्चुअल इस बैठक से जुडे़ंगे।

लखनऊ में किसान सम्मेलन में होंगे अखिलेश यादव

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को विपक्षी दलों के इंडी ब्लॉक की बैठक होगी। इसमें SIR और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। सपा की तरफ से उसका कोई प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होगा। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव लखनऊ में किसानों के एक सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के कई दल देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, अब गठबंधन के सभी सहयोगी दल एक साथ बैठक कर संयुक्त रणनीति पर चर्चा करेंगे।

बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है-

  • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव
  • कानूनी कार्रवाई की रणनीति
  • विपक्षी गठबंधन के दलों का संयुक्त विरोध प्रदर्शन

बैठक में शामिल होने वाले संभावित नेता:

RJD: तेजस्वी यादव

CPI: डी. राजा, पी. संतोष

CPI(M): जॉन ब्रिटास, एम.ए. बेबी

TMC: ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी

RSP: एन.के. प्रेमचंद्रन

SP: राम गोपाल यादव

CPI(ML): दीपांकर भट्टाचार्य

IUML: सादिक अली शिहाब थंगल

केरल कांग्रेस (एम): जोस के. मणि

NC: उमर अब्दुल्ला (संभावित)

PDP: महबूबा मुफ्ती

JMM: हेमंत सोरेन (ऑनलाइन जुड़ेंगे)

MDMK: वाइको

VCK: थिरुमावलवन

NCP: सुप्रिया सुले

शिवसेना (UBT): उद्धव ठाकरे (ऑनलाइन जुड़ेंगे)

सपा के लिए यूपी में मुश्किलें खड़ी कर रही कांग्रेस-संजय सिंह

इंडी ब्लॉक की बैठक पर निशाना साधते हुए AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि 'ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस भाजपा से ज्यादा अपने सहयोगी दलों से लड़ रही है।' उन्होंने कहा कि यूपी में सीट बंटवारे पर काग्रेस का रुख सपा के लिए मुश्किलें खड़ा कर रहा है। सिंह ने कहा, 'हम देख रहे हैं कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को कांग्रेस किस तरह से परेशान कर रही है। हमने आज सुना कि चुनाव लड़ने के लिए वह 150 सीटें चाहती है। कभी वह सभी 403 सीटों पर तो कभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कहती है। क्या वह भाजपा अथवा समाजवादी पार्टी से लड़ रही है?'

'सहयोगियों के लिए परेशानी खड़ी करती आई है कांग्रेस'

AAP नेता ने तंज कसते हुए कहा कि कई बार तो ऐसा लगता है कि वह भाजपा से नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी से लड़ रही है। हाल के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने गठबंधन के सहयोगियों के लिए परेशानी खड़ी करती आई है। उन्होंने कहा कि 'उत्तर प्रदेश में कांग्रेस आज जो कुछ सपा के साथ कर रही है, ऐसा ही उसने बिहार में तेजस्वी यादव के सीथ किया। पहली बार सपा के साथ गठबंधन में वह 77 सीटों पर चुनाव लड़ी और इनमें से ज्यादातर सीटें वह हार गई।'

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article