क्रिकेट

CSK को मिला नया बॉलिंग कोच, जहीर खान के बाद सपोर्ट स्टाफ में एक और गेंदबाज की एंट्री

चेन्नई के कोचिंग स्टाफ में नई एंट्री हो गई है। आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई ने मोहित शर्मा को अपना बॉलिंग कोच बनाया है। टीम के सीईओ ने इस बात की जानकारी दी। चेन्नई के लिए 48 मैच खेल चुके मोहित शर्मा अब ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

Image

मोहित शर्मा (साभार-x)

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में एक और गेंदबाज की एंट्री हुई है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार मोहित शर्मा बतौर बॉलिंग कोच CSK से जुड़ने वाले हैं। 38 साल को मोहित शर्मा एरिक सिमंस की जगह लेंगे जो स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व में ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मोहित CSK के लिए चार सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने सीएसके के लिए 48 मैच खेलने के अलावा चैंपियंस लीग टी20 के दो सीजन में 10 मैच खेले हैं।

क्रिकबज से बात करते हुए चेन्नई सुपर किग्स के सीईओ काशी विश्वानाथन ने इसकी पुष्टी की। उन्होने कहा 'मेरी जानकारी के अनुसार जहीर सपोर्ट स्टाफ की टीम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने गेंदबाजी कोच की भूमिका के लिए मोहित को चुन लिया है। मोहित शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वह आईपीएल 2025 का हिस्सा थे। उन्होंने भारत के लिए भी आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

ट्रॉफी का है इंतजार

चेन्नई 3 साल से आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। उसने अपना आखिरी आईपीएल ट्रॉफी साल 2023 में जीता था। पिछले कुछ सालों में टीम का प्रदर्शन लगातार नीचे गया है। पिछले तीन सीजन में टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई है। यही कारण है कि साल की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट ने लंबे समय से मुख्य कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का फैसला किया। अब पूरी जिम्मेदारी जहीर खान के कंधों पर है।

मोहित शर्मा का क्रिकेट करियर

मेहित शर्मा को भले कोचिंग का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन वह चेन्नई के कंडीशन को समझते हैं और युवा गेंदबाजों की मदद कर सकते हैं। मोहित ने भारत के लिए 26 वनडे और 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्रमश: 31 और 6 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 120 आईपीएल मैच में 134 विकेट चटकाए हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article