क्रिकेट

28 साल बाद दोहराएगा इतिहास, एक ही दिन उतरेगी दो टीम टीम इंडिया-एक में गोल्ड तो दूसरे में दांव पर वनडे सीरीज

बुधवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। ये वो दिन होगा जब दो अलग-अलग भारतीय क्रिकेट टीम एक्शन में होगी। 28 साल बाद ऐसा मौका आएगा। एक टीम एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच में खेलेगी तो दूसरी वनडे सीरीज में एक्शन में होगी।

Image

भारतीय टीम (साभार-x)

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बुधवार का दिन बेहद खास होने वाला है। अगर आप क्रिकेट लवर्स हैं तो इस दिन को आप कभी भी भूलना नहीं चाहेंगे। दरअसल बुधवार को दो अलग-अलग जगह दो अलग-अलग टीम इंडिया एक्शन में होगी। सुबह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच में उतरेगी जबकि दोपहर में न्यू चंडीगढ़ पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में खेलने उतरेगी। 28 साल बाद ऐसा मौका आने वाला है जब एक ही दिन भारत की दो सीनियर टीम अलग-अलग एक्शन में होगी। एशियन गेम्स वाला मुकाबला सुबह 10 बजे जबकि तीसरा वनडे दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

इससे पहले 12 सितंबर 1998 को ऐसा हुआ था जब भारत की दो सीनियर टीम एक ही दिन अलग-अलग उतरी थी। एक टीम कुआलालांपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स में कनाडा के खिलाफ खेली थी जबकि दूसरी टीम पाकिस्तान के खिलाफ सहारा फ्रेंडशिप कप में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी थी। इसे संयोग ही कहा जाए कि एक बार फिर ऐसे खास मौके पर भारत-पाकिस्तान की टीम भिड़ सकती है।

एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम खेलेगी वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। मौजूदा रैंकिंग और टीम के प्रदर्शन को देखें तो दूसरे सेमीफाइनल मैच से भारत और पहले सेमीफाइनल मैच से पाकिस्तान की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच में भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे

भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला जीतकर उसने 1-0 की बढ़त बना ली है। तीसरा मुकाबला बुधवार को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेला जाएगा। फैंस को एकबार फिर रोहित-विराट की जोड़ी खेलते नजर आएगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article