टेक एंड गैजेट्स

HMD ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Pro 5G, शुरुआती कीमत 15 हजार, जानें फीचर्स

HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन मे 64MP का प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर है।

Image

64MP कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा/Photo-Flipkart

HMD ने अपने नए फोन HMD Vibe 2 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Vibe सीरीज का नया मॉडल है और इस साल मई में लॉन्च हुए HMD Vibe 2 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। नए फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 64MP का रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ Android 16 मिलता है। कंपनी ने इसे दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। लॉन्च ऑफर के तहत फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है।

HMD Vibe 2 Pro 5G की कीमत और ऑफर

HMD Vibe 2 Pro 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। कंपनी सीमित समय के लिए लॉन्च ऑफर दे रही है। इसके तहत 6GB रैम वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये और 8GB रैम वाले वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन तीन कलर ऑप्शन सिल्वर मिस्ट, एक्वा ग्रीन और कॉस्मिक पर्पल में उपलब्ध है।

120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का डिस्प्ले

HMD Vibe 2 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट की मदद से स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं।

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Android 16

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने इसके लिए दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

64MP कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। रियर कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े गोल कैमरा रिंग और नीचे LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग

HMD Vibe 2 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं। इसके अलावा वायर्ड हेडफोन इस्तेमाल करने के लिए 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।

22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में AI सपोर्ट

फोन में Sarvam का Indus AI दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह AI असिस्टेंट 22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसकी मदद से यूजर्स कंटेंट तैयार करने, सवालों के जवाब पाने और प्लानिंग जैसे काम कर सकते हैं। फोन में Sanchar Saathi सेफ्टी ऐप का सपोर्ट भी मिलता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article