शहर

Delhi News : जीटीबी एन्क्लेव में भरभराकर गिरी मकान की छत, एक की मौत, कई घायल; पुराने मकान में चल रही थी बेकरी

दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में एक पुराने मकान के गार्डर और पटिए गिरने से एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

Image

जीटीबी एन्क्लेव में भरभराकर गिरी मकान की छत

दिल्ली : दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक पुराने मकान के गार्डर और पटिए अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद चार युवक मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में हादसा हुआ, वह काफी पुराना बताया जा रहा है। मकान में बेकरी का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान के गार्डर और पटिए अचानक गिर गए और अंदर मौजूद चार युवक मलबे की चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव के बाद मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची। टीम ने मौके से हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। बताया गया है कि इस मकान के मालिक का नाम महेंद्र है। पुलिस मकान की संरचनात्मक स्थिति और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

शुरुआती जानकारी में मकान के पुराना होने की बात सामने आई है। हालांकि, मकान की वास्तविक स्थिति क्या थी और गार्डर-पटिए गिरने की वजह क्या रही, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। हादसे में एक युवक की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!