क्रिकेट

मैच से पहले मां कामाख्या की शरण में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (वीडियो)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच ने मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया है। दूसरा वनडे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

Image

गौतम गंभीर (साभार-ANI)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर यानी बुधवार को असम, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी क्योंकि तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में उसने वेस्टइंडीज को आसानी से हरा दिया था। भारत ने इस मुकाबले को विराट और गिल के शतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर जीत लिया था। दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया है।

मैच से पहले मां कामख्या के शरण में गंभीर

मैच से पहले गुवाहाटी पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कामाख्या मंदिर पहुंचकर मां कामख्या के दर्शन किए हैं और उनका आशीर्वाद लिया है। हेड कोच गंभीर ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने हुए थे और उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की। पूजा करने के बाद जब गंभीर मंदिर से बाहर निकल रहे थे तब वहां मौजूद कुछ प्रशंसकों ने उनसे एक गुहार लगाई। इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि कैसे फैंस उन्हें 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप लाने की गुहार लगा रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2027 इस बार साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाना है।

गंभीर के लिए महत्वपूर्ण है ये साल

टीम इंडिया और कोच गंभीर का कार्यकाल वर्ल्ड कप 2027 तक है। उनके लिए यह साल खासा महत्वपूर्ण रहा है। गंभीर की कोचिंग में भले टीम इंडिया एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है, लेकिन घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार ने गंभीर के कोचिंग करियर में दाग भी लगाया है। ऐसे में अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2027 जीत लेती है तो गंभीर के सारे पाप धूल जाएंगे। इसके लिए उन्हें खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ भगवान की कृपा भी चाहिए होगी। यही कारण है कि उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वह ऐसा करने से चूकते नहीं हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article