क्रिकेट

SA vs NZ Live Streaming: अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच कब? जानें कहां खेला जाएगा मैच; यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉक-आउट चरण की शुरुआत होने जा रही है। 4 मार्च को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। जिसमें न्यूजीलैंड के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती होगी। दोनों टीमें टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार नॉक-आउट मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

Image

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मैच कब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के रोमांचक समापन के बाद, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अपने निर्णायक नॉकआउट चरण में पहुंच गया है। चार टीमें अब फाइनल में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से भिडे़ंगी। टूर्नामेंट में अब मात्र तीन और मुकाबले खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल मुकाबले और एक फाइनल मैच। यह भी मैच भारत में खेले जाएंगे।

पहले सेमीफाइनल में बुधवार, 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में एक दिग्गज टीम का मुकाबला होगा, जहां शानदार फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका की टीम का सामना 2021 के फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एक जानी-पहचानी रोमांचक प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी, जब मौजूदा चैंपियन भारत टूर्नामेंट के इस चरण में लगातार तीसरी बार इंग्लैंड से भिड़ेगा।

अजेय रही हैं साउथ अफ्रीका

दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो संस्करणों में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के विजेता ने ट्रॉफी अपने नाम की है, जिसे प्रोटियाज और ब्लैक कैप्स दोनों ही टीमें खत्म करने के लिए बेताब होंगी। दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट में अजेय टीम बनकर उभरी है। न्यूजीलैंड पर प्रारंभिक जीत और भारत को 76 रनों की करारी शिकस्त देने वाली शानदार जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर चुकी है।

कीवी टीम के लिए रहा है कठिन सफर

न्यूजीलैंड के लिए अभी तक सफर कठिन रहा है। सेमीफाइनल में उनकी जगह तभी पक्की हुई, जब पाकिस्तान की श्रीलंका पर करीबी जीत के बाद ग्रीन आर्मी नेट रनरेट के आधार पर पिछड़ गई। वहीं, न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब सेमीफाइनल में इसका बदला लेने का मौका है।

SA vs NZ लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हुई जानकारियां-

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च, बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच?

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच?

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों और डी डी स्पोर्ट्स पर फ्री में प्रसारण किया जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ कहां उठा सकते हैं?

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

टीमें-

साउथ अफ्रीका- एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यान्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स और रायन रिकल्टन

न्यूजीलैंड- मिचेल सेंटनर, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फॉर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी निशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सईफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जेमिसन, कॉल मैककॉन्ची

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article