पाकिस्तान की एयरस्पेस पाबंदियों के बीच, भारत सरकार भारतीय एयरलाइंस के लिए वैकल्पिक हवाई रास्तों की तलाश में शिनजियांग के एयरस्पेस के इस्तेमाल पर चीन से बातचीत कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिनजियांग एयरस्पेस को लेकर चीन के साथ बातचीत कुछ समय से चल रही है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से बताई जा रही है इसके अलावा, सूत्रों ने बताया कि भारत दक्षिण-पश्चिमी शिनजियांग में स्थित शहर 'होटन' (Hotan) के ऊपर से एक संभावित हवाई रास्ते की भी जांच कर रहा है।
यह रास्ता यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए लंबी दूरी की उड़ानें भरने वाली भारतीय एयरलाइंस के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो पाकिस्तानी एयरस्पेस के बंद होने से प्रभावित हैं।
पाकिस्तानी एयरस्पेस के चारों ओर लंबे चक्कर लगाने की जरूरत कम हो जाएगी
अगर मंजूरी मिल जाती है, तो शिनजियांग एयरस्पेस भारतीय एयरलाइंस को कुछ लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक और विकल्प दे सकता है, जिससे पाकिस्तानी एयरस्पेस के चारों ओर लंबे चक्कर लगाने की जरूरत कम हो जाएगी।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: त्योहारों में फ्लाइट टिकट के दाम बढ़ाएंगे जेब का बोझ, किराये पर नहीं होगी सरकारी सीमा
पाकिस्तान ने एयरस्पेस पर पाबंदियां बढ़ाईं
यह घटनाक्रम तब हुआ जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर अपनी पाबंदियों को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी द्वारा जारी 'नोटिस टू एयरमेन' के तहत, भारतीय रजिस्ट्रेशन वाले विमानों और भारतीय एयरलाइंस व ऑपरेटर्स द्वारा संचालित, स्वामित्व वाले या लीज पर लिए गए विमानों के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस 24 अक्टूबर, 2026 को सुबह 4:59 बजे तक बंद रहेगा।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: 'आपदा के दौरान समय पर मदद के लिए धन्यवाद', नेपाल के PM बालेन शाह ने UN में भारत और चीन की मदद को सराहा'
भारतीय एयरलाइंस को लंबे रास्ते अपनाने पड़े
पाकिस्तान की तरफ से लगाई गई पाबंदियों के कारण, भारतीय एयरलाइंस को लंबे रास्ते अपनाने पड़े, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में उड़ान का समय और ईंधन का खर्च बढ़ गया।
