BA के बाद करियर को दें नई उड़ान, ये 5 डिप्लोमा कोर्स दिला सकते हैं हाई सैलरी वाली JOB

Best Diploma Course After BA: अक्सर बीए या अन्य ग्रेजुएशन कोर्स करने के बाद छात्रों के सामने नौकरी चुनौती खड़ी हो जाती है। ऐसे में यदि आप भी बैचलर ऑफ आर्ट्स यानी बीए के बाद अपने करियर को नई उड़ान देना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यहां हम ग्रेजुएशन के बाद 5 बेस्ट डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं। इसे करने के बाद आप हर महीने अच्छा पैसा कमा सकते हैं। यहां देखें बीए के बाद 5 बेस्ट डिप्लोमा कोर्स कौन से हैं।

Authored by: Aditya SinghUpdated Sep 29 2026, 18:50 IST
​डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग​Image Credit : Istock01 / 05

​डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग​

यदि आपकी दिलचस्पी डिजिटल मार्केटिंग में है तो आप इस फील्ड में डिप्लोमा कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के बाद डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा उन छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिनकी रुचि इंटरनेट और ऑनलाइन बिजनेस में है। इसमें SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग और ऑनलाइन विज्ञापन की जानकारी दी जाती है।

​डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA)​Image Credit : Istock02 / 05

​डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA)​

इसके अलावा कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए DCA भी किया जा सकता है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेशन, ऑफिस सॉफ्टवेयर, इंटरनेट और डेटा मैनेजमेंट जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इस कोर्स के बाद आपको कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर नौकरी मिल सकती है।

​डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट​Image Credit : Istock03 / 05

​डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट​

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा काफी उपयोगी हो सकता है। इसमें होटल संचालन, ग्राहक सेवा, फ्रंट ऑफिस और फूड सर्विस से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है।

​डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट​Image Credit : Istock04 / 05

​डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट​

इस कोर्स में कर्मचारियों की भर्ती, प्रशिक्षण, रिकॉर्ड प्रबंधन और ऑफिस प्रशासन से जुड़ी जानकारी मिलती है। इसके बाद HR असिस्टेंट और रिक्रूटमेंट एग्जीक्यूटिव के लिए कंपनियों में आप आवेदन कर सकते हैं।

​डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइनिंग​Image Credit : Istock05 / 05

​डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइनिंग​

यदि डिजाइनिंग के फील्ड में आपकी रुचि है तो आप ग्राफिक डिजाइनिंग में डिप्लोमा कर सकते हैं। इसमें छात्रों को पोस्टर, बैनर, लोगो और डिजिटल विज्ञापन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद आपको विज्ञापन कंपनियों या मीडिया संस्थानों में नौकरी मिल सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!