NZ vs SA 3rd T20I Live Streaming in India: टी20 विश्व कप 2026 में उपविजेता रहने के बाद न्यूजीलैंड का सारा ध्यान अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर केंद्रित हो गया है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।
तीसरा मैच मिचेल सैंटनर का कप्तान के रूप में आखिरी मुकाबला होगा। क्योंकि इसके बाद वह आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। सैंटनर की गैर-मौजूदगी में टॉम लैथम बाकी बचे तो मैचों में टीम की कमान संभालेंगे।
कमजोर है साउथ अफ्रीका
वहीं, सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की। दक्षिण अफ्रीका की कमजोर टीम के खिलाफ पूरी ताकत से खेल रही कीवी टीम ने 68 रनों की बड़ी जीत हासिल की, जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन और बेंजामिन सीयर्स ने गेंदबाजी में तीन-तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच ( New Zealand vs South Africa 3rd T20I 2026) लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट की जानकारी।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कब और कहां खेला जाएगा? ( New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Venue)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला (NZ vs SA 3rd T20 Match Timing)
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 11.45 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 11.15 बजे होगा।
भारत में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का सीधा प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे? (NZ vs SA 3rd T20I live Broadcast TV channels in India)
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच का तीसरा मैच भारतीय दर्शकों के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
भारत में प्रशंसक न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं? (Fans in India watch the live streaming of New Zealand vs South Africa 3rd T20I)
भारतीय फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के माध्यम से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड-
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, जोश क्लार्कसन, बेवन जैकब्स, ईश सोढ़ी, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, कॉल मैककॉन्ची, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, निक केली, डेन क्लीवर, जेडन लेनोक्स, बेन सीयर्स, कैटेन डी क्लार्क, जाकरी फाउल्क्स
दक्षिण अफ्रीका: वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, जेसन स्मिथ, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायेन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपाम्ला, गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैन, रुबिन हरमन, एंडिले सिमलेन, नकोबानी मोकोएना
