क्रिकेट

RCB VS DC LIVE Telecast, Final Match: बेंगलोर और दिल्ली के बीच खिताबी मुकाबला आज, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 17, 2024, 07:06 PM IST

WPL 2024, RCB VS DC Final Match LIVE Telecast, Match Online Today: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस रोमांचक मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं, यहां जानिए।

Image

बेंगलोर और दिल्ली के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

RCBW VS DCW Final Match, Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women WPL 2024 Final Match LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमिय लीग (WPL 2024) को रविवार (17 मार्च 2024) को नया चैम्पियन मिलने वाला है। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhan) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) का सामना मैग लैनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) से होगा। यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) की टीम लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है, जबकि रॉयल चैजेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) की टीम पहली बार इस मुकाम पर पहुंची है। बता दें कि लीग मुकाबले के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DCW) की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCBW) की टीम 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही थी। इसके साथ ही बेंगलोर ने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) को मात देकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है।

बेंगलोर और दिल्ली के बीच खिताबी मुकाबला आज (DC vs RCB, WPL 2024 Final: Where To Watch 2024 Final):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Date)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 17 मार्च 2024 यानी रविवार को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Time)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Venue)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Where to watch Delhi Capitals Cricket vs Royal Challengers Cricket Live Telecast)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Live Streaming)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article