क्रिकेट

IPL 2024: कोहली आईपीएल में विराट रिकॉर्ड तोड़ने से बस एक कदम दूर, यह करते बन जाएंगे पहले भारतीय

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 16, 2024, 11:58 AM IST

IPL 2024, Virat Kohli Need one Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड करने के करीब हैं। वे इस बड़े रिकॉर्ड को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पूरा कर सकते हैं। आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

Image

विराट कोहली।

Photo : Times Now Digital

IPL 2024, Virat Kohli Need one Half Century: इंडियन प्रीमिया लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान कई रिकॉर्ड बनेंगेओर कई पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे। इसी दौरान आईपीएल के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे। विराट कोहली (Virat Kohli) को इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ एक अर्धशतक की जरूरत है। कोहली (Kohli) आईपीएल में अर्धशतक जड़ते ही पहले भारतीय बन जाएंगे।

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम आईपीएल करियर में कुल 50 अर्धशतक हैं। वह अब लीग में संयुक्त रूप से सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (shikhar Dhawan) के साथ बराबरी पर हैं। इसलिए, अगर वह सिर्फ एक और अर्धशतक बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह सीधे तौर पर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे, क्योंकि वह अपने अर्धशतकों की संख्या 51 तक लेंगे।

आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय

खिलाड़ीमैच अर्धशतक
विराट कोहली23750
शिखर धवन21750
रोहित शर्मा24342
सुरेश रैना20539
गौतम गंभीर15436

आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैच अर्धशतक
डेविड वॉर्नर17661
विराट कोहली23750
शिखर धवन21750
रोहित शर्मा24342
एबी डिविलियर्स18440

ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगे CSK vs RCB

आईपीएल के 17वें सीजन के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB)का सामना होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला राज 8 बजे से खेला जाएगा। वहीं, दोनों टीमों के हेड टू हेड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 10 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article