क्रिकेट

IPL 2024, CSK vs RCB LIVE Telecast: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 22, 2024, 07:50 PM IST

CSK vs RCB Live Match Watch online free in India: आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरू से हो रहा है। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को कब और कहां लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

CSK vs RCB, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के 17वें सीजन का आज यानी शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे यानी पहले मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन और डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु से हो रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की भूमिका में एमएस धोनी नहीं उतरेंगे। वे बतौर खिलाड़ी मैदान पर खेलने उतरेंगे। मैच से एक दिन पहले एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी। अब टीम की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को दी गई है।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की टीम भी नए नाम के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स को 20 मैचों में और आरसीबी को 10 मैचों में जीत मिली है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Date)

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का मुकाबला 22 मार्च 2024 यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Time)

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Venue)

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Live Telecast)

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Live Streaming)

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article