क्रिकेट

Chennai Super Kings Squad, Stats: रुतुराज की कप्तानी में उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए कैसा है CSK का टीम कॉम्बिनेशन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 22, 2024, 11:31 AM IST

Chennai Super Kings Team 2024 Stats and Match Details in Hindi: चेन्नई सुपर किंग्स अपने नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में आरसीबी के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करने जा रही है। आज पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा। यहां जानिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेयर्स लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 (इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 17)
  • चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
  • रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में उतरेगी सीएसके

Chennai Super Kings Team Stats Profile Full Details: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक एक दिन पहले किया। एमएस धोनी ने कप्तानी टीम के युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी। रुतुराज गायकवाड़ साल 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और 2020 में उन्हें डेब्यू का मौका मिला। उसके बाद चार साल में रुतुराज टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बनकर उभरे और अब टीम की कमान भी उनके हाथों में आ गई है। एसे में अब चेन्नई आईपीएल 2024 में युवा जोश और धोनी के अनुभव के साथ मैदान में उतरेगी।

चोटिल खिलाड़ी बढ़ा रहे हैं परेशानी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बेहद संतुलित है। पिछले सीजन पांचवीं बार खिताबी जीत हासिल करने वाले चेन्नई ने इस बार की नीलामी में अपनी टीम में रचिन रवींद्र जैसे शानदार खिलाड़ी को जोड़ने में सफल हुई। जो टीम के लिए कई भूमिकाएं अदा कर सकते हैं। वहीं टीम को अन्य शानदार कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल मिला। जो पूरी दुनिया में अपनी काबीलियत साबित कर चुका है। टीम से बांग्लादेश के तेज अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी टीम से जुड़े थे लेकिन चोट की वजह से वो भी बाहर हो गए हैं। पिछले सीजन खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मथिसा पथिराना भी चोटिल हैं। वहीं शुरुआती दौर में डेवोन कॉन्वे भी चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में सीएसके के सामने प्लेइन-11 के चयन की समस्या जरूर सामने आएगी।

संतुलित है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार भी पूरी तरह संतुलित है। टीम में सभी खिलाड़ियों के विकल्प मौजूद हैं। तेज गेंदबाजी में बांए और हाथ के तेज गेंदबाजों को संयोजन है। स्पिन आक्रमण भी रवींद्र जडेजा की अगुआई में मजबूत है। टीम में मोईन अली, मिचेल सेंटनर, महीष तीक्ष्णा, निशांत सिंधू और अजय मंडल जैसे स्पिनर मौजूद हैं। वहीं तेज गेंदबाजी में दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, राजवर्धन हंगरगेकर,तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर और सिमरनजीत सिंह जैसे प्लेयर हैं। चोटिल गेंदबाजों के वापस आने से टीम की गेंदबाजी और मजबूत होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम(IPL 2024, CSK Full Squad)

क्रमांकखिलाड़ीभूमिकादेश
1रुतुराज गायकवाड़(कप्तान)बल्लेबाजभारत
2एमएस धोनीबल्लेबाज/विकेटकीपरभारत
3डेवोन कॉन्वेबल्लेबाजन्यूजीलैंड
4अजिंक्य रहाणेबल्लेबाजभारत
5शेख राशिदबल्लेबाजभारत
6समीर रिजवी बल्लेबाजभारत
7अविनाश राव अरावेल्लीबल्लेबाज/विकेटकीपरभारत
8रवींद्र जडेजास्पिन ऑलराउंडरभारत
9मिचेल सेंटनरस्पिन ऑलराउंडर न्यूजीलैंड
10मोईन अलीस्पिन ऑलराउंडरइंग्लैंड
11शिवम दुबेपेस ऑलराउंडरभारत
12निशांत सिंधूस्पिन ऑलराउंडरभारत
13अजय मंडलस्पिन ऑलराउंडरभारत
14रचिन रवींद्रस्पिन ऑलराउंडरभारत
15शार्दुल ठाकुरपेस ऑलराउंडरभारत
16डेरिल मिचेलपेस ऑलराउंडरन्यूजीलैंड
17राजवर्धन हंगरगेकरतेज गेंदबाजभारत
18दीपक चाहरतेज गेंदबाजभारत
19महीष तीक्ष्णाऑफ स्पिनरश्रीलंका
20मुकेश चौधरीतेज गेंदबाजभारत
21प्रशांत सोलंकीलेग स्पिनरभारत
22सिमरनजीत सिंहतेज गेंदबाजभारत
23तुषार देशपांडेतेज गेंदबाजभारत
24मथिसा पथिरानातेज गेंदबाजश्रीलंका
25मुस्तफिजुर रहमानतेज गेंदबाजबांग्लादेश
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article