क्रिकेट

Tilak Verma Debut: 20 साल के खिलाड़ी को मिली टीम इंडिया की टी20 कैप, करेंगे डेब्यू

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 3, 2023, 07:44 PM IST

आईपीएल में पिछले दो सीजन में बल्ले से धमाल मचाने वाले 20 साल के युवा बल्लेबाज को गुरुवार को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल गया।

Image

तिलक वर्मा(साभार BCCI)

तोरोबा: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार को खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के लिए दो खिलाड़ियों मुकेश कुमार और तिलक वर्मा को डेब्यू का मौका मिला। मैच से पहले कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 साल के तिलक वर्मा को डेब्यू कैप दी। वहीं युजवेंद्र चहल ने दौरे पर टेस्ट और वनडे डेब्यू कर चुके मुकेश कुमार को कैप दी।

तिलक वर्मा बने प्लेयर नंबर 103

तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। तब से चयनकर्ताओं की नजर उनके ऊपर टिकी थी। ऐसे में दो महीने के इंतजार के बाद वर्मा को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिल गया है। तिलक वर्मा भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेलने वाले 103वें खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल 2023 में जमकर मचाया था धमाल

वर्मा ने आईपीएल 2023 में 11 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 24.88 के औसत और 164.11 के स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला लेकिन उन्होंने टीम के लिए संकट मोचक की भूमिका अदा की। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 84 रन रहा था। साल 2022 भी वर्मा के लिए अच्छा रहा था उस सीजन उन्होंने 14 मैच में तीन बार नाबाद रहते हुए 397 रन बनाए थे। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। पहले सीजन में भले ही तिलक वर्मा का ने ज्यादा रन बनाए थे लेकिन दूसरे सीजन में वो बतौर खिलाड़ी ज्यादा परिपक्व नजर आए।

ऐसा रहा है टी20 करियर

तिलक वर्मा का टी20 करियर बेहद शानदार रहा है। अबतक खेले 46 मैच में उन्होंने 37.3 ओवर में 143 के स्ट्राइक रेट से 1418 से बनाए हैं। जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article