क्रिकेट

IND vs ENG: 'ऐसे कैसे आउट ..' नंबर 3 पर लगातार फ्लॉप हो रहे गिल पर जमकर भड़के सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar on Shubman Gill: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल का रेड बॉल क्रिकेट में खराब फॉर्म लगातार जारी है। इस पर सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई है।

Image

शुभमन गिल (फोटो- AP)

Sunil Gavaskar on Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इसमें दूसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत लीड ले ली है। भारत की तरफ से जहां यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों ने शानदार फॉर्म दिखाया है, हाल ही में 2023 में बीसीसीआई के क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले शुबमन गिल ने बीच में संघर्ष करते हुए 66 गेंदों में 23 रन बनाए। इसे देखकर सुनील गावस्कर काफी नाराज दिखे।

दूसरे दिन के खेल के दौरान कमेंट्री कर रहे महान सुनील गावस्कर ने गिल जिस तरह का शॉट खेलना चाह रहे थे, उसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कोई भी समझ सकता है कि गिल हवा में खेलना चाह रहे थे लेकिन यह एक बुरी तरह से ऑन ड्राइव के अलावा और कुछ नहीं था। गावस्कर इस बात से निराश थे कि गिल ने कड़ी मेहनत की और उन्होंने ऐसा शॉट खेला।

गिल का शॉट समझ से परे

सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल के आउट होने के बाद कहा कि "वह किस तरह का शॉट खेलना चाह रहा था? कोई भी समझ सकता है कि क्या वह इसे हवा में खेलना चाह रहा था, लेकिन यह सिर्फ एक बुरी तरह से ऑन-ड्राइव था। उसने पूरी मेहनत की और फिर उस तरह का शॉट खेला।" बता दें कि गिल लगातार तीसरे नंबर पर फ्लॉप हो रहे हैं। उनका टेस्ट एवरेज 35 से भी कम पहुंच गया है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article