वेब सीरीज

Lock Upp Season 2: दूसरे सीजन का हुआ ऐलान, मेकर्स बोले- भागकर जाओगे कहां?

Lock UPP Season 2 Announces: ओटीटी का पॉपुलर शो 'लॉकअप' अब अपने दूसरे सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने पोस्ट साझा कर ऐलान किया है।

Image

Lock UPP Season 2 का हुआ ऐलान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP Season 2 Announces: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' ने लोगों का खूब दिल जीता था। 'लॉकअप: सच या सजा' में कंटेस्टेंट्स की गेम हर रोज नया रुख ले रही थी। शो में स्टार्स की गेम तो दिखाई दी ही, साथ ही उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने पहलू भी सामने आए। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ 'लॉकअप: सच या सजा' काफी हिट हुआ था और इसमें मशहूर एक्ट्रेस व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने जीत दर्ज की थी। वहीं फिनाले के डेढ़ महीने बाद ही अब मेकर्स ने 'लॉकअप: सच या सजा' के दूसरे सीजन का ऐलान भी कर दिया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर शो के अपकमिंग सीजन की जानकारी दी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आंखों के नीचे काले घेरे और कमजोर शरीर, Dipika Kakar की हालत दिखी नाजुक! चिंता में डूबे फैंस

    'लॉकअप: सच या सजा' के दूसरे सीजन का ऐलान मेकर्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी। फोटो में कंटेस्टेंट कैदियों के रूप में नजर आए। पोस्टर पर लिखा नजर आया, "सिर्फ नेटफ्लिक्स पर, जल्द आ रहा है।" वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा दिखाई दिया, "लौट रहा है 'लॉकअप।' भागकर जाओगे कहां? लॉकअप सीजन 2 (Lock UPP 2) देखें, जो जल्द आ रहा है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" यूं तो मेकर्स ने 'लॉकअप 2' की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि शो इसी साल दिसंबर के आखिर तक या 2027 में जनवरी तक शुरू हो सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की हुई गिरफ्तारी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, कॉमेडियन ने बताया सच

      बता दें कि 'लॉकअप: सच या सजा' में कई स्टार्स ने एंट्री की थी, जिसमें शिवांगी जोशी, राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, आकांक्षा चमोला, सूफी मोतीवाला और शिल्पा शिंदे जैसे स्टार्स शामिल थे। वहीं इस सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स सीजन 2 के लिए किस-किस स्टार का दरवाजा खटखटाने वाले हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article