क्रिकेट

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें हैदराबाद और गुजरात के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल के 19वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होना है। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले का गवाह बनने के लिए इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

हैदराबाद और गुजरात मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लगातार दो मुकाबला जीतक गुजरात के हौसले बुलंद हैं, जबकि हैदराबाद की टीम लगातार 3 मुकाबला हार चुकी है। सनराइजर्स ने अपने पहले मैच में अलग ब्रांड की क्रिकेट खेलते हुए 286 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाजों की आक्रामकता गायब सी हो गई। सनराइजर्स ने अगले तीन मैच में 190, 163 और 120 रन बनाए। ऐसे में गुजरात के खिलाफ मैच में हैदराबाद को पुरानी फॉर्म वापस लानी होगी।

वहीं गुजरात की बात करें तो साई किशोर और जोस बटलर शानदार फॉर्म में हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी का फायदा टीम को लगातार दो जीत के साथ मिला भी है। गुजरात की चिंता यह है कि कप्तान शुभमन गिल का बल्ला खामोश है। इसके अलावा राशिद खान का कमाल भी अब तक नहीं दिखा है। अगर ये दोनों अपनी प्रतिभा के अनुसार खेलते हैं तो फैंस को एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि आप भी इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Match Date)

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जायंट्स के बीच मुकाबला रविवार (6 अप्रैल) को खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जायंट्स के बीच टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Match Venue)

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जायंट्स के बीच मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जायंट्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Match Time)

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जायंट्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जायंट्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Match On Tv)

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जायंट्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जायंट्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Match Live Streaming)

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जायंट्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड-

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article