IPL 2026 Date: साल 2008 में जब आईपीएल का आगाज हुआ तो एक टीम थी जिसे टूर्नामेंट के आगाज से पहले अंडरडॉग मना गया। हालांकि, एक खिलाड़ी ने, जिसने कभी टी20I मैच नहीं खेला, उसने ना सिर्फ टीम को एकजुट ही नहीं किया, बल्कि चैंपियन तक बना दिया। वह कोई और नहीं बल्कि स्पिन के जादूगर, ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी शेन वार्न हैं।
आईपीएल के पहले सीजन में जब टूर्नामेंट का आगाज हुआ तो राजस्थान रॉयल्स को कमजोर टीम माना गया। हालांकि, शेन वार्न ने अपनी कप्तानी में खिलाड़ियों से उनका बेस्ट निकलवा लिया। मैच दर मैच टीम को कई हीरो मिले। टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी थे, जिसमें कामरान अकमल, सोहेल तनवीर और यूनिस खान शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वार्न के अलावा शेन वाटसन, शॉन मार्श और डैरेन लेहमन जैसे खिलाड़ी मौजूद थे।
14 में से जीते 11 मुकाबले
ग्रीम स्मिथ, जस्टिन लैंगर और मोर्नी मोर्कल जैसे साउथ अफ्रीका स्टार टीम में मौजूद थे। राजस्थान ने ग्रुप स्टेज पर 14 मुकाबले खेले और 11 मैच जीतकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। पूरे सीजन में मात्र तीन मैच हारे। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स सामने थी। हार ना मानने की प्रवृत्ति से खेलने उतरी राजस्थान ने कमाल कर दिया। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर रनचेज कर चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी।
वार्न ने कभी नहीं खेला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। साथ ही शेन वार्न का भी। एक ऐसा खिलाड़ी जिसे टी20 क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं था। लेकिन जब मौका मिला तो इस दिग्गज खिलाड़ी ने इसे दोनों हाथों से भुनाया। उन्होंने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बना दिया। वार्न ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले विश्व चैंपियन कप्तान धोनी को भी शिकस्त दी थी।
टूर्नामेंट में चटकाए थे कुल 19 विकेट
पूरे टूर्नामेंट में शेन वार्न ने कुल 19 विकेट चटकाए। वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वहीं, शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा 616 रन बनाए। गौतम गंभीर के बल्ले से 534 रन निकले थे।
