क्रिकेट

शाहीन अफरीदी ने जीते भारतीय प्रशंसकों के दिल, पिता बने जसप्रीत बुमराह को दिया खास गिफ्ट [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 10, 2023, 11:29 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत-पाक मुकाबले से इतर अपने व्यवहार से करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के दिल जीत लिए।

Image

जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी (साभार PCB)

कोलंबो: एशिया कप 2023 के बीच 4 सितंबर को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बने। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर के महामुकाबले से पहले श्रीलंका लौट आए। रविवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में बुमराह भारतीय प्लेइंग-11 में थे। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। ऐसे में मैच को रिजर्व डे पर पूरा किए जाने का निर्णय हुआ।

बेटे अंगद के लिए शाहीन ने बुमराह को दिया स्पेशल गिफ्ट

बारिश की लुका-छिपी के बीच भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच मधुर संबंधों का नया चैप्टर लिखा गया। लीग मैच में भारत के खिलाफ कहर बरपाने वाले तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने पिता बनने पर जसप्रीत बुमराह को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें एक उपहार देते हुए बेटे अंगद के हमेशा खुश रहने की दुआ की।

शाहीन ने कहा, बेटा बने नया बुमराह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों की मुलाकात का वीडियो जारी किया है। बुमराह से मैच से इतर मुलाकात करते हुए शाहीन ने वीडियों में कहा, मुबारक हो भाई आपको, आपके शहजादे के लिए छोटा सा गिफ्ट लाया हूं। अल्लाह उसको हमेशा खुश रखे और वो नया बुमराह बने। बहुत शुभकामनाएं। बुमराह ने भी बेहद खुले दिल से शाहीन का शुक्रिया अदा किया। बुमराह और शाहीन के बीच मुलाकात का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article