September 2026 Festival Lists: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 का नौवां महीना सितंबर धार्मिक दृष्टि से बेहद ही खास रहने वाला है। इस महीने देवी दुर्गा को समर्पित आश्विन माह का आरंभ हो रहा है। साथ ही पितृपक्ष शुरू होंगे, जिस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा कृष्ण जी, राधा रानी और भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पिठोरी अमावस्या, भाद्रपद पूर्णिमा और परिवर्तिनी एकादशी भी इस महीने हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन विशेष व्रत और त्योहारों पर पूजा-पाठ, दान और धार्मिक कार्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सितंबर 2026 में कौन से बड़े व्रत-त्योहार किस दिन पड़ रहे हैं तो उसके लिए नीचे दिया गया फेस्टिवल कैलेंडर जरूर देखें।
1 सितंबर 2026, वार मंगलवार
17 अगस्त को देशभर में नाग पंचमी मनाई गई थी, लेकिन गुजरात और बंगाल में अमांत कैलेंडर के अनुसार 1 सितंबर 2026 को नाग पंचमी मनाई जाएगी।
2 सितंबर 2026, वार बुधवार
इस दिन हल षष्ठी और शीतला माता को समर्पित रांधण छठ है।
3 सितंबर 2026, वार गुरुवार
शीतला सातम के साथ-साथ मासिक कार्तिगाई भी इस दिन मनाई जाएगी।
4 सितंबर 2026, वार शुक्रवार
इस दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। साथ ही आद्याकाली जयंती, विन्ध्यवासिनी जयंती, मासिक कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, अष्टमी रोहिणी और अगस्त्य अर्घ्य है। इसके अलावा रोहिणी व्रत रखा जाएगा।
5 सितंबर 2026, वार शनिवार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद इस दिन दही हांडी का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही श्री गोगा नवमी और शिक्षक दिवस का संयोग बन रहा है।
7 सितंबर 2026, वार सोमवार
इस दिन अजा एकादशी है। साथ ही बछ बारस द्वादशी भी है।
8 सितंबर 2026, वार मंगलवार
इस दिन भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। साथ ही कृष्ण दामोदर द्वादशी और पर्युषण पर्व है।
9 सितंबर 2026, वार बुधवार
मासिक शिवरात्रि का व्रत इस दिन रखा जाएगा।
10 सितंबर 2026, वार गुरुवार
पिठोरी अमावस्या और दर्श अमावस्या इस दिन है।
11 सितंबर 2026, वार शुक्रवार
इस दिन भाद्रपद अमावस्या की पूजा की जाएगी। साथ ही पोला और वृषभोत्सव है।
12 सितंबर 2026, वार शनिवार
सामवेद उपाकर्म इस दिन है।
13 सितंबर 2026, वार रविवार
वराह जयंती इस दिन मनाई जाएगी। साथ ही चंद्र दर्शन होंगे।
14 सितंबर 2026, वार सोमवार
हरतालिका तीज का व्रत इस दिन रखा जाएगा। साथ ही गणेश चतुर्थी, गौरी हब्बा, मलयालम विनायक चतुर्थी, सिद्धिविनायक चतुर्थी और हिंदी दिवस भी है।
15 सितंबर 2026, वार मंगलवार
इस दिन विश्वकर्मा जयंती, इंजीनियर्स डे और संवत्सरी पर्व मनाए जाएंगे। साथ ही ऋषि पंचमी भी है।
16 सितंबर 2026, वार बुधवार
इस दिन स्कंद षष्ठी के साथ बलराम जयंती मनाई जाएगी।
17 सितंबर 2026, वार गुरुवार
इस दिन सूर्य ग्रह का कन्या राशि में गोचर होगा, जिसके कारण कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। साथ ही विश्वकर्मा पूजा और ज्येष्ठ गौरी आवाहन का संयोग बन रहा है।
18 सितंबर 2026, वार शुक्रवार
इस दिन दुर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा और ललिता सप्तमी है।
19 सितंबर 2026, वार शनिवार
इस दिन राधा रानी का जन्मोत्सव यानी राधा अष्टमी है। साथ ही दधीचि जयंती, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन और मासिक दुर्गाष्टमी है। इसके अलावा महालक्ष्मी व्रत का आरंभ भी हो रहा है।
21 सितंबर 2026, वार सोमवार
दशावतार व्रत इस दिन रखा जाएगा।
22 सितंबर 2026, वार मंगलवार
इस दिन परिवर्तिनी एकादशी के साथ-साथ कल्कि द्वादशी भी है।
23 सितंबर 2026, वार बुधवार
इस दिन भुवनेश्वरी जयंती है। साथ ही वामन जयंती का संयोग बन रहा है।
24 सितंबर 2026, वार गुरुवार
इस दिन गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- शनि के घर में दोबारा दस्तक देंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के जीवन से दूर होगा अंधेरा
25 सितंबर 2026, वार शुक्रवार
इस दिन गणेश विसर्जन होगा। साथ ही अनंत चतुर्दशी यानी अनंत चौदस भी है।
26 सितंबर 2026, वार शनिवार
भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत इस दिन रखा जाएगा।
27 सितंबर 2026, वार रविवार
इस दिन आश्विन महीने और पितृपक्ष दोनों का आरंभ होगा।
28 सितंबर 2026, वार सोमवार
इस दिन पितृपक्ष का द्वितीया श्राद्ध है।
29 सितंबर 2026, वार मंगलवार
इस दिन पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध है। साथ ही विघ्नराज संकष्टी और महा भरणी भी है।
30 सितंबर 2026, वार बुधवार
इस दिन पितृपक्ष का चतुर्थी श्राद्ध और पंचमी श्राद्ध दोनों हैं। साथ ही मासिक कार्तिगाई की पूजा की जाएगी।
