Simple Mehndi Designs Rakshabandhan: रक्षाबंधन पर नए कपड़े, राखी और मिठाइयों के साथ मेहंदी का भी अपना अलग उत्साह होता है। हाथों पर मेहंदी लगते ही त्योहार का माहौल थोड़ा और खास महसूस होने लगता है। लेकिन हर किसी को हथेली भरकर भारी मेहंदी पसंद हो, यह जरूरी नहीं। आजकल लड़कियां ऐसे डिजाइन ज्यादा पसंद करती हैं जो देखने में खूबसूरत हों, लगाने में ज्यादा समय न लें और कपड़ों के साथ भी आसानी से मैच हो जाएं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - रक्षाबंधन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं संस्कृत में
अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। तो छोटी फूल-पत्तियों वाली बेल, उंगलियों पर हल्की डिजाइन, बीच में गोल पैटर्न या भाई-बहन के रिश्ते को दिखाने वाला छोटा मोटिफ भी हाथों को खूबसूरत बना सकता है। देखें बेल-बूटे, फूल-पत्ती से लेकर अरेबिक स्टाइल की बढ़िया मेहंदी डिजाइन। ये रहे सिंपल मेहंदी डिजाइन, रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन फोटो और रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन फॉर गर्ल्स।
Latest Mehndi designs 2026 Happy Raksha Bandhan
अगर आपको बहुत भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो हथेली के एक हिस्से से शुरू होने वाली फूल-पत्तियों की बेल बनवाएं। इसे कलाई तक ले जाने के बजाय बीच में ही खत्म कर सकती हैं। यह डिजाइन सूट, साड़ी और लहंगे जैसे किसी भी फेस्टिव आउटफिट के साथ आसानी से अच्छा लगेगा।
हथेली के बीच में छोटा गोल मंडला और उसके आसपास बारीक पत्तियां बनाई जा सकती हैं। उंगलियों को खाली रखने से डिजाइन और साफ दिखाई देगा। यह उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जिन्हें मेहंदी चाहिए, लेकिन हाथ बहुत ज्यादा भरे हुए नहीं पसंद।

Mehndi Design for Raksha Bandhan
इस बार हथेली छोड़कर सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगाने का आइडिया भी आजमा सकती हैं। छोटी जालियां, पत्तियां, डॉट्स और फूलों के पैटर्न उंगलियों को खूबसूरत लुक देंगे। यह डिजाइन खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो जल्दी तैयार होना चाहते हैं।

Rakhi Mehndi Design
रक्षाबंधन की मेहंदी में एक छोटा-सा कस्टमाइज्ड टच क्यों न हो? हथेली के बीच में राखी, छोटा दिल, दो नामों के शुरुआती अक्षर या भाई-बहन को दर्शाने वाला सिंपल डिजाइन बनाया जा सकता है।
अगर आपको थोड़ी डिजाइन वाली मेहंदी पसंद है, तो हथेली के एक हिस्से में हल्की जाली बनाकर उसके बीच छोटे फूल जोड़ें। पूरी हथेली भरने के बजाय कुछ हिस्से खाली रखें। बैक हैंड से लेकर फ्रंट दोनों पर ही इस तरह की मेहंदी का डिजाइन एकदम परफेक्ट लगेगा।
जरूर ही रक्षाबंधन के लिए आपको भी खास मेहंदी के डिजाइन सेलेक्ट कर लेना चाहिए। इन सारी ही मेहंदी की डिजाइन्स को बिगिनर्स भी आसानी से लगा सकते हैं।
