क्रिकेट

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, 45 मैच में लिए हैं 55 विकेट

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमेन अनवर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ऐमेन अनवर ने पाकिस्तान के लिए कुल 45 मैच खेले हैं। इस दौरान 55 विकेट हासिल किए। साल 2017 में वनडे और 2016 में अपना टी20I डेब्यू किया था। पीसीबी ने उनके संन्यास की पुष्टि की है।

Image

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास। फोटो- ICC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज पुष्टि की कि तेज गेंदबाज ऐमेन अनवर ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अनवर ने पाकिस्तान के लिए 45 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान 55 विकेट अपने नाम किये हैं।

जनवरी 2010 में राष्ट्रीय अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में कराची अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ऐमेन अनवर पहली बार चर्चा में आई थीं। इसके बाद जुलाई 2016 और फरवरी 2023 के बीच आठ एकदिवसीय और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। अनवर ने 2017 में वनडे डेब्यू किया था। साल 2022 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

2016 में किया टी20 डेब्यू

ऐमेन ने 2016 में साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान महिला टीम के लिए 37वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना डेब्यू किया था। साल 2017 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के 76वें वनडे मैच अपना अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। उन्होंने अपने 45 मैचों के पाकिस्तानी करियर में 4 वनडे और 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

तीन बार खेला टी20 विश्व कप

वह 2018, 2020 और 2022-23 संस्करणों में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम का हिस्सा थीं और उन्होंने न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 में भी खेला था। हाल ही में ऐमेन ने ब्रॉडकास्टर के रूप में काम किया है और सोमवार को उन्होंने चल रहे राष्ट्रीय महिला अंडर-19 टूर्नामेंट में मैच रेफरी के रूप में पदार्पण किया। इस साल जनवरी में उन्होंने इस काम के लिए अपना इंडक्शन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article