क्रिकेट

दूसरे टेस्ट से पहले सिराज को हटाकर इस गेंदबाज को करें टीम इंडिया में शामिल, पूर्व क्रिकेटर ने दी हिदायत

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अब उनकी गेंदबाजी पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटर ने यह मांग की है कि टीम मैनेजमेंट इस पर ध्यान दे और जल्द एक्शन ले।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड (साभार-BCCI)

India vs New Zealand: टीम अगर हारती है तो उस पर कई तरह के सवाल उठने लगते हैं और जीत गलतियों को भी छुपा लेती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर भी सवाल उठे हैं और जिन्होंने उठाए हैं उनका मानना है कि दूसरे टेस्ट में सिराज को रिप्लेस कर दिया जाए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में सिराज को अपने नंबर जस्टिफाई करने पड़ेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए कि दूसरे टेस्ट में टीम उनके स्थान पर आकाशदीप को मौका दे सकती है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए मांजरेकर ने कहा 'मैदान पर फील्डिंग में उनके प्रयास के उन्हें पूरे नंबर लेकिन टीम इंडिया उनसे बॉलिंग में बहुत कुछ चाहती है। टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम होती है जो अपनी टीम को गेम में लाते हैं। अब वह एक अनुभवी गेंदबाज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उनकी गेंदबाजी की बात करें तो पहली पारी में उन्होंने 4.66 की इकोनॉमी से रन लुटाए और 18 ओवर में 94 रन देकर 2 विकेट झटके। दूसरी पारी में सिराज ने 7 ओवर में 16 रन खर्चे। उन्होंने कहा कि बुमराह को दूसरे छोर से सिराज का समर्थन नहीं मिला।

टीम मैनेजमेंट को करना होगा विचार

मांजरेकर ने कहा कि सिराज के फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट को विचार करना होगा। क्योंकि आपके पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनसे बेहतर कर सकते हैं। अगर पूणे में तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो तो सिराज के स्थान पर आकाश दीप का शामिल किया जाना चाहिए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24-28 अक्टूबर के बीच एमसीए में होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article