क्रिकेट

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार खिलाड़ियों ने जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में मेजबान टीम

IND vs AUS 4th Test Match Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। मेलबर्न में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के शुरुआत चार खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

Image

टीम इंडिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज। (फोटो- AP)

Photo : AP

IND vs AUS 4th Test Match Live Updates: टीम इंडिया के खिलाफऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 71 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। टीम के शुरुआती चार खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों का कैसा प्रदर्शन रहा।

डेब्यू मैच रहा शानदार

टीम इंडिया के खिलाफ मेलबर्न में सैम कोनस्टास ने डेब्यू किया। उनका डेब्यू मैच काफी शानदार रहा। उन्होंने 52 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ कुल 65 गेंदों पर 60 रन बनाए। उनको रवींद्र जेडजा ने आउट किया।

101 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

उस्मान ख्वाजा चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहे। उन्होंने 101 गेंदों पर अर्धशतक पूरी किया। ख्वाजा ने 121 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 57 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

सबसे बड़ी पारी खेले लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन का टीम इंडिया के खिलाफ जमकर बल्ला चला। उन्होंने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली। लाबुशेन ने 145 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उनको वॉशिंगटन सुंदर ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।

स्मिथ का फिर गरजा बल्ला

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बल्ला एक बार फिर गरजा। उन्होंने 71 गेंदों पर 5 चौके की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। वे अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article