क्रिकेट

Sachin meets TENDULKAR : जब सरे राह सचिन तेंदुलकर की हुई जबरा फैन से मुलाकात, मौका बन गया खास [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2024, 07:37 PM IST

सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने एक फैन के साथ सरेराह मुलाकात का वीडियो साझा किया। अचानक सचिन को अपने सामने पाकर वो शख्स भौचक्का रह गया।

Image

बीच सड़क अपने फैन से मुलाकात करते सचिन तेंदुलकर

देहरादून: सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट को अलविदा कहे तकरीबन एक दशक हो गए हैं लेकिन उनकी दीवानगी का जादू आज भी फैन्स की सिर पर चढ़कर बोलता है। ये बात सचिन के साझा किए एक वीडियो से जाहिर हो रही है। सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसे उन्होंने सचिन मीट्स तेंदुलकर कैप्शन दिया।

सचिन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, जब मैं अपने ऊपर लोगों का इतना प्यार बरसता देखता हूं तो मेरा दिल खुशी से भर जाता है। लोगों का ऐसा प्यार अप्रत्याशित जगहों से आता रहता है और मेरे जीवन को खास बनाता है।

ये वीडियो उनकी खुद से मुलाकात या कहें सचिन कीतेंदुलकर से मुलाकात का है। सचिन तेंदुलकर कार से देहरादून में एयरपोर्ट जा रहे थे रास्ते में उन्हें सचिन की मुंबई इंडियन्स की जर्सी पहने एक शख्स स्कूटर में जाता दिखा। जर्सी में आई मिस यू लिखा था। ऐसे में सचिन ने अपने फैन को देखकर ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा और उसी शख्स के बगल में कार लगा दी और पूछा कि एयरपोर्ट कैसे जाना है।इसके बाद वो शख्स सचिन को देखते ही भौचक्का रह गया। उन्होंने कहा मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।

शुक्रिया भगवान, मेरे भगवान से करा दी मुलाकात

सचिन से अचानक मुलाकात होने के बाद की खुशी उस शख्स के चेहरे पर साफ दिख रही थी। इसके बाद हाथ जोड़कर आसमान की ओर देखते हुए उन्होंने भगवान शुक्रिया करते हुए कहा कि आपने मुझे मेरे भगवान से मिलवा दिया। इसके बाद उस शख्स ने अपने हाथ पर सचिन के गुदवाए ऑटोग्राफ को दिखाया और सचिन को याद दिलाया कि उनसे पहले वो मिल चुका है। जिसपर सचिन ने भी हामी भरी।

बेटे को क्रिकेटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं हरीश

सचिन ने अपने फैन का नाम पूछा तो उन्होंने हरीश कुमार बताया। हरीश ने सचिन को बताया कि वो अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद सचिन की कुछ पेपर कटिंग्स वाली डायरी निकाली और उसमें सचिन ने ऑटोग्राफ लिया। सचिन ने अंत में हेलमेट पहनकर स्कूटर चलाने की अपने फैन की तारीफ की और कहा कि हम भी सीट बेल्ट लगाकर कार में चलते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article