क्रिकेट

SA vs NZ Head To Head: न्यूजीलैंड पर लगा है 'ग्रहण', अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में नहीं खुला है जीत का खाता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग और सुपर-8 के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम तय हो गए हैं और सेमीफाइनल की डेट भी फिक्स हो गई है। पहला सेमीफाइनल ईडन गार्डन्स में होली के दिन 4 मार्च को खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होगी। जानते हैं टी20I में किसका पलड़ा भारी है और किस टीम को ग्रहण लगा है।

Image

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम एक दूसरे के खिलाफ उतरी थी। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 17 गेंद रहते 7 विकेट से हरा दिया था। सेमीफाइनल में कीवी टीम उस हार का बदला लेना चाहेगा।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2005 में पहली बार T20 मुकाबला खेला गया था। उस मैच को न्यूजीलैंड ने जीता था। अभी तक दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19 मुकाबले हो चुके हैं। इसमें साउथ अफ्रीका ने 12 में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 7 में जीत मिली है। हालांकि, आखिरी 5 मैचों की बात करें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा 3-2 से भारी है। ऐसे में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

SA vs NZ T20 विश्व कप Head To Head

टी20 विश्व कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मामला एकतरफा रहा है। अभी तक हुए सभी 5 मैचों को प्रोट्रियाज ने बाजी मारा है। यानी की न्यूजीलैंड की टीम पर ग्रहण लगा हुआ है, जिससे अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर सकी है। साउथ अफ्रीका ने 2007 में टीम को 6 विकेट, 2009 में एक रन, 2010 में 12 रन, 2014 में दो रन और 2026 में 7 विकेट से जीत मिली है। हालांकि, इसमें से कोई भी मुकाबला नॉकआउट का नहीं था। दोनों टीमें पहली बार टी20 विश्व कप के नॉकआउट में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

नहीं जीत सकी हैं ट्रॉफी

न्यूजीलैंड ने अभी तक सभी टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया है और 3 बार सेमीफाइनल से बाहर हुई है और एक बार फाइनल में हारी है। साउथ अफ्रीका की टीम भी अभी तक इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल नहीं हो पाई है। टीम चौथी बार सेमीफाइनल में है। 2009 और 2014 में उसे सेमीफाइनल में हार मिली तो 2024 में भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article