क्रिकेट

आईपीएल 2026, राजस्थान रॉयल्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट: नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स में हुई रवींद्र जडेजा की एंट्री, ऐसी है रॉयल्स की रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 नीलामी में डीसी राजस्थान रॉयल्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2026 Rajasthan Royals Retained Players List): अपनी दूसरी खिताबी जीत के लिए 18 साल से इंतजार कर रही राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी (Mini Auction) से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। जानिए राजस्थान ने नए सीजन से पहले छोड़ा किन खिलाड़ियों का साथ और किन पर जताया विश्वास?

Image

राजस्थान रॉयल्स रिटेन और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2026

RR Retained and Released players list, IPL 2026: आईपीएल इतिहास की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के नाम का का ऐलान कर दिया है। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी तारीख थी। संजू सैमसन की कप्तानी में पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और अंत तालिका में नौवें पायदान पर रही। ऐसे निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी टीम का साथ छोड़ दिया। इसके बाद संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की अटकलें लगने लगी थीं ये बात अंतत: सच साबित हुई। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स को सौंप दिया और उनके बदले रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। कुमार संगकारा की बतौर हेड कोच टीम में वापसी हुई और इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने नए सिरे से टीम के गठन की कवायद शुरू कर दी। ऐसे में आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स ने किन खिलाड़ियों को किया है आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेन और किन खिलाड़ियों को किया है रिलीज, ये है राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर्स की पूरी लिस्ट?

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Rajasthan Royals Released Players list)

कुनाल सिंह राठौड़, नीतीश राणा(दिल्ली को किया ट्रे़ड), संज सैमसन(चेन्नई सुपर किंग्स को किया ट्रेड), वनिंदु हसरंगा, महीष तीक्ष्णा, फजलहक फारूकी, आकाश मढवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय।

राजस्थान रॉयल्स के पर्स में बचे हैं 16.05 करोड़, 9 स्थान हैं नीलामी से पहले खाली।

राजस्थान रॉयल्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Rajasthan Royals Retained Players list)

यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, वैभव सू्र्यवंशी, शुभम दुबे, लुहान ड्री प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा(चेन्नई से किया ट्रेड), सैम कुरेन(चेन्नई से किया ट्रेड), डेवोन फरेरा(दिल्ली कैपिटल्स से किया ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर।

ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Rajasthan Royalss Players Included through Trade))

राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में 14 करोड़ रुपये की कीमत पर शमिल किया है। संजू सैमसन ट्रे़ड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गए हैं। इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कुरेन 2.4 करोड़ की कीमत पर राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए हैं। चेन्नई और राजस्थान के बीच ट्रांसफर को लेकर सहमति बनी। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड के जरिए राजस्थान ने ऑलराउंडर डेनोवेन फरेरा को 1 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में जगह दी है।

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals Squad Ahead of IPL 2026 Auction)

यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, वैभव सू्र्यवंशी, शुभम दुबे, लुहान ड्री प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा(चेन्नई से किया ट्रेड), सैम कुरेन(चेन्नई से किया ट्रेड), डेवोन फरेरा(दिल्ली कैपिटल्स से किया ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर।

IPL 2025 में कैसा रहा था राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन (Rajasthan Royals Performance in IPL 2025)

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 में संजू सैमसन की कप्तानी में उतरी। सैमसन चोट की वजह से सीजन के कई मैच नहीं खेल पाए ऐसे में टीम की कमान रियान पराग ने संभाली। राजस्थान का प्रदर्शन कुल मिलाकर अच्छा नहीं रहा। राजस्थान की टीम सीजन में खेले 14 मैच में से 4 में जीत दर्ज करने में सफल रही जबकि 10 मुकाबले में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। इतने ही मैच आखिरी पायदान पर रही सीएसके ने जीते लेकिन थोड़े से बेहतर नेट रन रेट (-0.549 ) की वजह से आखिरी पायदान पर रहने से बच गया। वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक अच्छा खिलाड़ी राजस्थान को मिला और उनके मैदान पर उतरने के बाद ही राजस्थान अंतिम दौर में कुछ अच्छा कर सका।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article