क्रिकेट

MI IPL 2026: रयान रिकल्टन या क्विंटन डी कॉक, कौन बनेगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर?

आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 19वें सीजन के आगाज में महज 10 दिन शेष बचा है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट से पहले टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच मुबंई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा?

Image

रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग।

Mumbai Indians Rohit Sharma Opening Partner: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लाइन-अप में कई ओपनिंग बैटर हैं। रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक दोनों ही स्क्वाड का हिस्सा हैं। ऐसे में दोनों का एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेलना मुश्किल है। इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में हरभजन सिंह ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को टॉप ऑर्डर में साथ खिलाना आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम में पहले से कई भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं।

वहीं, एक अन्य शो में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने बताया कि रयान रिकल्टन मुंबई इंडियंस का भविष्य हैं। फॉफ ने रोहित के साथ रयान रिकल्टन को ओपनिंग पार्टनर के रूप में चुना। उन्होंने कहा कि क्विंटन डी कॉक के पास भी क्षमता है लेकिन अगर मुंबई भविष्य की ओर देख रही है तो रिकल्टन बेस्ट ऑप्शन होंगे।

'रिकल्टन, डी कॉक का विकल्प'

इसके अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद का मानना है कि रयान रिकल्टन, क्विंटन डी कॉक के बैकअप के रूप में रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डी कॉक ही ओपन करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

मुंबई टीम में शामिल नए खिलाड़ियों का रोल-

खिलाड़ीरोल
क्विंटन डी कॉककीपर बैटर
शेरफेन रदरफोर्टबैटर
शार्दुल ठाकुरऑलराउंडर
मयंक मार्कंडेयलेग स्पिनर
दानिश मालेवरदाएं हाथ के बैटर
मयंक रावतऑलराउंडर
मोहम्मद इजहार दाएं हाथ के बैटर और लेफ्ट ऑर्म स्पिनर
अथर्व अंकोलकरलेफ्ट हैंड बैटर, लेफ्ट ऑर्म ऑर्थोडॉक्स

29 मार्च को खेलेगी पहला मुकाबला

लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च, 2026 को हो रहा है। 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद वो तीन मैच दिल्ली कैपिटल्स (4 अप्रैल), राजस्थान रॉयल्स (7 अप्रैल) और आरसीबी (12 अप्रैल) के खिलाफ खेलेगी। साल 2020 में आखिरी बार रिकॉर्ड पांचवां खिलाब जीतने के बाद मुंबई इंडियन्स की झोली खाली है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article