क्रिकेट

RCB vs SRH Live Streaming: कब और कहां देखें आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला, RCB और SRH का मुकाबला

RCB vs SRH Live Streaming: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में आरसीबी का सामना SRH से होगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

RCB vs SRH Live Streaming: फटाफट क्रिकेट को रोमांच आज से शुरू हो रहा है। पहले ही मुकाबले में दो ऐसी टीम भिड़ने वाली है, जिसमें स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। हैदराबाद में जहां ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो वहीं आरसीबी में विराट कोहली, फिल सॉल्ट और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों की बैटिंग की बात करें तो फैंस को पहले ही मुकाबले में एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अगर आईपीएल इतिहास में कोई टीम 300 रन के आंकड़े को छू सकता है, तो उनमें इन दो टीमों का नाम सबसे ऊपर है।

आरसीबी की कमान जहां रजत पाटीदार के पास है तो वहीं पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे, हालांकि, बतौर कप्तान उनके पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने का अनुभव है। लेकिन आईपीएल में उसको लागू कर पाना आसान नहीं होगा। साल 2025 में हैदराबाद की टीम संघर्ष कर रही थी, जबकि आरसीबी ने 17 साल बाद ट्रॉफी उठाई थी। ऐसे में दोनों टीम अलग-अलग सोच के साथ पहले मैच में उतरेगी, लेकिन उनका लक्ष्य जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने पर होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और हैदराबाद का मैच (RCB vs SRH Match Date)

बेंगलुरु और हैदराबाद का मैच 28 मार्च यानी शनिवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और हैदराबाद का मैच (RCB vs SRH Match Venue)

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच आज का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और हैदराबाद का मैच (RCB vs SRH Match Timing)

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और हैदराबाद का मैच (RCB vs SRH Match On Tv)

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (RCB vs SRH Match Live Streaming)

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

बेंगलुरू और हैदराबाद की आईपीएल 2026 टीमें (RCB and SRH IPL 2026 Full Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की टीमः(Royal Challengers Bengaluru Full Squad)

विराट कोहली, जोश हेज़लवुड, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार(कप्तान) जितेश शर्मा(विकेटकीपर), भुवनेश्‍वर कुमार, रसिख सलाम,क्रुणाल पांड्या, यश दयाल, टिम डेविड, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल,देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विकी ओस्टवाल, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा।

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीमः (Sunrisers Hyderabad Bengaluru Full Squad)

पैट कमिंस (कप्तान), नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, एस रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, ट्रेविस हेड, शिवम मावी, क्रायंस फुलेट्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तुकाराम तरमले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), ईशान किशन (कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन और कमिंदु मेंडिस।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article