क्रिकेट

IPL 2026: फटाफट क्रिकेट के इस सीजन में ये 5 रिकॉर्ड होंगे दांव पर, वैभव और धोनी कर सकते हैं कमाल

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है। हमेशा की तरह इस बार भी कई रिकॉर्ड दांव पर होंगे। चलिए ऐसे ही 5 रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं जो इस बार टूट सकते हैं।

Image

आईपीएल 2026 (साभार-x)

आज से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। हमेशा की तरह इस बार भी इस लीग में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दांव पर होंगे। इसे इस लीग की खूबसूरती है कहें कि यहां एमएस धोनी जैसे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं तो वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी भी अपना दम भरते नजर आएंगे। चलिए जानते हैं कि आईपीएल के 19वें सीजन में कौन-कौन से रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

पहली टीम बन सकती है मुंबई इंडियंस

5 बार की चैंपियन टीम भले ही अपने छठे ट्रॉफी की तलाश पिछले 5 साल से कर रही हो, लेकिन बावजूद इसके इस टीम के सामने इस बार एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। मुंबई इंडियंस की टीम 2008 से अब तक 1969 छक्के लगा चुकी है। उसके पास 2000 छक्के पूरा करने का मौका है। कोई भी टीम आईपीएल में यह कारनामा नहीं कर पाई है।

वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं पृथ्वी का रिकॉर्ड

इस बार आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं। उनके पास पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। पिछले सीजन 7 मैच में वह 252 रन बना चुके हैं। ऐसे में उनके पास सबसे सफल टीनएज बल्लेबाज बनने का मौका है। यह रिकॉर्ड फिलहाल पृथ्वी शॉ के नाम है, जिन्होंने शुरुआत के 25 पारी में 598 रन बनाए थे।

विराट कोहली के 9,000 रन

विराट कोहली इस टूर्नामेंट में 5 सीजन में 600 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। इस बार उनके निशाने पर 9,000 रन का रिकॉर्ड है। विराट इस माइलस्टोन से केवल 339 रन दूर हैं।

धोनी बन सकते हैं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

एमएस धोनी जैसे ही इस बार मैदान में उतरेंगे वह आईपीएल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड प्रवीण तांबे के पास है जिन्होंने साल 2016 में 44 साल 219 दिन में आईपीएल खेला था। धोनी जब इस बार मैदान में उतरेंगो तो वह 44 साल 263 दिन के होंगे।

300 मैच खेलने वाली पहली टीम

इस सीजन मुंबई इंडियंस एक और कारनामा अपने नाम कर सकती है। मुंबई इंडियंस जैसे ही केकेआर के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी वह 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली भारतीय टीम बन जाएगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article