क्रिकेट

ENG Vs NZ 1st Test : डकेट और ब्रुक ने खेली तूफानी पारी, इंग्लैंड ने पहले ही दिन इतने रन पर घोषित की पहली पारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 16, 2023, 06:55 PM IST

ENG Vs NZ 1st Test : इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन के विशाल स्कोर पर पहली पारी घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने से पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी की शुरुआत की, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के तीन खिलाडी 40 रन के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Image

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्लेबाजी करते बेन डकेट

Photo : AP

माउंट माउंनगुई: इंग्लैंड के मध्यक्रम की रीढ़ बन रहे युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक (89 रन) और सलामी बल्लेबाज बेड डकेट(84) की धमाकेदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को शुरू हुए सीरीज के पहले ही दिन अपनी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन पर पहली पारी घोषित कर दी। इसके बाद न्यूजीलैंड को 18 रन पर चार विकेट चटकाकर बैकफुट पर धकेल दिया।

डे-नाइट टेस्ट में मेजबान न्यूजालैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन मेहमान टीम ने बादलों और बारिश की आशंका के बीच तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 58.2 ओवर में अपनी टीम को 300 रन के पार पहुंचाने के बाद पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में जैक क्रॉले के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 18 रन था। लेकिन इसके बाद बेन डकेट ने ओली पोप ने पारी को संभाला और 99 गेंद में 99 रन की साझेदारी करके टीम को तेजी से 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन अर्धशतक पूरा करने से पहले पोप कप्तान टिम साउदी की गेंद पर 65 गेंद पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दूसरा विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड को तीसरा झटका भी जल्दी लग गया और जो रूट 14 रन बनाकर वैंगनर की गेंद पर लपके गए। इसके बाद बैटिंग करने आए कप्तान स्टोक्स ने डकेट का साथ दिया। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन स्टोक्स 38 रन बनाकर कुग्लेजिकन का शिकार बने। 209 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम ने अपने रन बनाने की तेजी जारी रखी।

पांच विकेट गंवाने के बाद बैटिंग करने आए हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला और बेन डकेट के साथ मैदान पर चौकों छक्कों की बारिश कर दी। दोनों ने चौथे छठे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करके टीम को 300 रन के करीब पहुंचा दिया। दोनों प्लेयर दुर्भाग्यशाली रहे और अपना शतक पूरा नहीं कर सके। ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स ने 325 रन पर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। बेन डकेट ने 123.52 की स्ट्राइक रेट से 68 गेंद में 14 चौकों की मदद से 84 रन और हैरी ब्रुक ने 109.87 की स्ट्राइक रेट से 80 गेंद में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिये वैगनर ने 16.2 ओवर में 82 रन देकर चार विकेट झटके। इंग्लैंड के गेदबाजों ने न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को टिकने नहीं दिया। ओली रॉबिन्सन ने लाथम को आउट किया, जबकि एंडरसन ने दो बल्लेबाजों के विकेट झटके।

दिन का 85 मिनट का खेल बाकी था और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने स्टंप तक न्यूजीलैंड के पहली पारी में 37 रन पर तीन विकेट झटक लिए थे। न्यूजीलैंड के टॉम लाथम (01), केन विलियमसन (06) और हेनरी निकोल्स (04) पवेलियन जा चुके थे। डेवोन कॉन्वे 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने सात ओवर में 10 रन देकर दो विकेट झटके।

कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने नए तरीके से खेलते हुए अपने पिछले 10 में से नौ टेस्ट जीते हैं। टीम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी। डकेट ने इस दौरान आठ टेस्ट में अपना पांचवां अर्धशतक जमाया, जिसके लिए उन्होंने 36 गेंद ली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ओली पोप के साथ 99 रन की साझेदारी की। डकेट के आउट होने के बाद स्कोर दो विकेट पर 134 रन था। न्यूजीलैंड के दो तेज गेंदबाजों ब्लेयर टिकनर और स्कॉट कुजेलेजिन ने डेब्यू किया।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article