क्रिकेट

छक्का जड़ना बड़ी बात नहीं, विराट कोहली ने मुकुल को दी खास सलाह, वैभव को भी देना चाहिए ध्यान

लखनऊ के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने विराट कोहली से मिली सलाह के बारे में बात की। मुकुल ने केकेआर के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर लखनऊ को हारी बाजी में जीत दिलवाई थी।

Image

मुकुल चौधरी (साभार-X)

आईपीएल 2026 में भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन कुछ पॉजिटिव इस टीम के लिए भी रहे। उसमें से सबसे अहम नाम मुकुल चौधरी का रहा जो अपना पहला सीजन खेल रहे थे। खासतौर से 9 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेला गया मैच कोई भी नहीं भूल सकता। यह वो मैच था जब मुकुल ने लखनऊ को हारी हुई बाजी जितवा दी। मुकुल ने इस मुकाबले में 27 गेंद में नाबाद 57 रन की पारी खेली और असंभव सी दिख रही जीत लखनऊ को दिला दी। इस मुकाबले में मुकुल के फिनिश करने कर पाने की योग्यता दुनिया ने देखी।

अब विराट कोहली से मिली सलाह

अपने पहले ही सीजन में बल्ले से धमाल मचाने वाले मुकुल चौधरी ने अब विराट कोहली से मिले सुझाव के बारे में बात की है। मुकुल ने बताया 'जब मैंने उनसे बात की, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने केकेआर के खिलाफ हमारा मैच देखा था और देखा था कि मैंने मैच कैसे फिनिश किया। उन्होंने कहा कि छक्के मारना अब कोई बड़ी बात नहीं रही। इस पीढ़ी का हर युवा बल्लेबाज छक्का मार सकता है, लेकिन असली बात यह है कि मैच को कैसे करना है यह सीखा जाए।

जब कोई दबाव नहीं होता, तब तो कोई भी छक्का मार सकता है, लेकिन 170 या 180 के लक्ष्य का पीछा करते समय, जब दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे हों और आवश्यक रन रेट बढ़ रहा हो, तब असली परीक्षा शुरू होती है। अगर आप उस स्थिति को संभालना सीख जाते हैं, तब आप बड़े खिलाड़ी बनते हैं। मैच फिनिश करना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि बड़े शॉट मारने की बजाय मैच को फिनिश करने पर जोर देना चाहिए।

वैभव को भी देना चाहिए ध्यान

विराट की यह सलाह केवल मुकुल चौधरी के लिए नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी के लिए भी है जो इस सीजन 230 प्लस की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। विराट की यह सलाह जितनी जल्दी हो सभी यंगस्टर्स को मान लेनी चाहिए, तभी वह करियर में दूर तक जा सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article