एजुकेशन

आपका असिस्टेंट लोको पायलट फॉर्म स्वीकार हुआ या नहीं, रेलवे ने जारी किया एप्लीकेशन स्टेटस

Railway RRB CEN 01/2026 Application Status: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN संख्या 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट पदों के लिए आवेदन की स्थिति जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Image

Railway RRB ALP Application Status

Railway RRB CEN 01/2026 Application Status: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN संख्या 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट पदों के लिए आवेदन की स्थिति जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आवेदन की जांच के बाद उम्मीदवारों को तीन तरह के स्टेटस दिखाई दे सकते है: Provisionally Accepted, Provisionally Accepted with Conditions या Rejected। अगर आवेदन रिजेक्ट किया गया है तो लॉगिन करने के बाद उसके पीछे की वजह भी देखी जा सकती है।

CEN 01/2026 के जरिए रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों को भरा जाना है। यह रेलवे में होने वाली एक बड़ी भर्ती है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई से 14 जून 2026 तक किए जा सकते थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद RRB ने उम्मीदवारों के फॉर्म की जांच की है और अब आवेदन स्टेटस उपलब्ध कराया गया है।

उम्मीदवारों के लिए यह स्टेटस इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें पता चलेगा कि उनका आवेदन आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए स्वीकार किया गया है या नहीं।

आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना RRB ALP Application Status देख सकते हैं:

  • RRB के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएं।
  • Candidate Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी Registration Number और Password दर्ज करें।
  • जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करके लॉगिन करें।
  • CEN 01/2026 के लिए Assistant Loco Pilot भर्ती का विकल्प चुनें।
  • स्क्रीन पर आपका Application Status दिखाई देगा।
  • स्टेटस को डाउनलोड करके या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें।

तीन तरह का दिखाई दे सकता है आवेदन स्टेटस

आवेदन की जांच के बाद उम्मीदवारों को मुख्य रूप से ये स्थिति देखने को मिल सकती है:

  • Provisionally Accepted: आवेदन को फिलहाल स्वीकार कर लिया गया है और उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।
  • Provisionally Accepted with Conditions: आवेदन कुछ शर्तों के साथ स्वीकार किया गया है। उम्मीदवार को लॉगिन करके दी गई जानकारी या शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए।
  • Rejected: आवेदन स्वीकार नहीं किया गया है। ऐसे मामले में उम्मीदवार को पोर्टल पर दिए गए रिजेक्शन के कारण को जरूर देखना चाहिए।

जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार हो गया है, वे भर्ती की अगली प्रक्रिया में शामिल होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article