क्रिकेट

टॉम ब्लंडल 142 रन, रचिन रविन्द्र- 121 रन... आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने की रनों की बारिश

Ireland vs New Zealand Test Match Day 1 Highlights: न्यूजीलैंड और मेजबान आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में शुरू हुए टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जमकर रनों की बारिश की। टॉम ब्लंडल और रचिन रविन्द्र के शतकों के बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले ही दिन बड़ा स्कोर बना दिया।

Image

आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच

Photo : AP

IRE vs NZ Test: रचिन रविंद्र और टॉम ब्लंडेल के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने शुरूआती दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद उबरते हुए आयरलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 361 रन बना लिये। रविंद्र को स्पिनर हैरी टेक्टर ने 121 के स्कोर पर आउट किया जबकि ब्लंडेल 142 रन बनाकर खेल रहे हैं।

बेलफास्ट में खेले जा रहे इस एकमात्र टेस्ट मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (0) आयरलैंड के तेज गेंदबाज मार्क एडेयर की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। डेवोन कोंवे भी चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रविंद्र और ब्लंडेल ने 217 रन की साझेदारी की।

इस बीच लंबे समय के बाद एक्शन में दिख रहे महान बल्लेबाज केन विलियमसन ने भी 70 गेंदों में 36 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली जिसमें 5 चौके शामिल रहे। वहीं, डेरिल मिचेल सिर्फ 2 गेंदों में 1 रन बनाकर मार्क एडेयर की गेंद पर टकर को कैच थमा बैठे। दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडल (नाबाद 142 रन) के साथ डीन फॉक्सट्रॉट (नाबाद 38) टिके हुए थे।

इस दौरान आयरलैंड की तरफ से तकरीबन हर गेंदबाज को बल्लेबाजों का कहर झेलना पड़ा। मार्क एडेयर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए लेकिन 66 रन लुटाए। उनके अलावा लियाम मैकार्थी सबसे महंगे साबित हुए जिन्होंने 1 विकेट लिया लेकिन सर्वाधिक 96 रन लुटा दिए हैं। एंडी मैकब्रायन ने 65 रन, रूबेन विल्सन ने 54 रन, थॉमस मेयस ने 39 रन और हैरी टेक्टर ने 4 ओवर में 1 विकेट लेते हुए 27 रन लुटा दिए।

मैच के बाद रचिन रविंद्र ने आयरलैंड में पहली बार खेलते हुए शतक लगाने पर कहा, "यहां खेलना शानदार रहा। आयरलैंड में मैं पहली बार खेल रहा हूं, माहौल और दर्शकों का लुत्फ उठाया। बेलफास्ट में दिन शानदार रहा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article