क्रिकेट

Video: प्रैक्टिस मैच में छक्का मारकर रोहित शर्मा ने बॉलर के लिए मजे, बोले- कैच करो लेकिन स्टैंड में जाकर

Rohit Sharma Six Video: वीडियो में मुंबई के धुरंधर बैट्समैन रोहित शर्मा प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के नेट सेशन में छक्के-चौके उड़ा रहे हैं। वीडियो में आपको रोहित शर्मा बेहद ही लंबा छक्का मारते दिख रहे हैं। यह छक्का वह शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लगाते हैं।

Image

रोहित शर्मा का वीडियो (फोटो साभार- mumbaiindians)

Rohit Sharma Six Video: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से होने जा रहा है। IPL के 19वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपना पहला मैच खेलेगी। मुंबई इंडियंस की टीम अपनी छठी ट्रॉफी जीतने के लिए अभी से ही तैयारियों में जुट गई है।

रोहित शर्मा का प्रैक्टिस वीडियो

इसकी झलक मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से देखने को मिली। मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट mumbaiindians पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुंबई के धुरंधर बैट्समैन रोहित शर्मा प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के नेट सेशन में छक्के-चौके उड़ा रहे हैं। वीडियो में आपको रोहित शर्मा बेहद ही लंबा छक्का मारते दिख रहे हैं। यह छक्का वह शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लगाते हैं। इसके बाद वह हल्के-फुल्के अंदाज में शार्दुल ठाकुर के मजे लेते भी दिखते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि छक्का मारकर वह कहते हैं कि 'कैच इट'। इसके साथ ही वह कैच पकड़ने का इशारा भी कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद वह यह भी बोलते हैं कि 'कैच इट, इन द स्टैंड'। यानि गेंद स्टैंड में जा चुकी है और छक्का हो चुका है। वह कह रहे हैं कि 'कैच करो लेकिन स्टैंड में जाकर'। रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर के बीच यह हल्की-फुल्की मजाकिया बातचीत क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि पिछले सीजन में रोहित शर्मा ने 15 मैचों में 418 रन बनाए थे। इसमें उनका औसत 29.85 था। दूसरी तरफ जिस तरह इस सीजन से पहले रोहित का बल्ला नेट्स में गरजता दिख रहा है, वह विरोधी टीमों के लिए एक बड़ा संकेत है।

मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई इंडियंस की टीम में कप्तान हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव , जसप्रीत बुमराह , ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं ट्रेड और ऑक्शन के जरिए इस बार टीम में कई बड़े चेहरे भी जुड़े हैं। इनमें क्विंटन डिकॉक, रदरफोर्ड, और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article