क्रिकेट

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवले सहित इन चार खिलाड़ियों को किया रिलीज करने का फैसला

आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल सहित चार खिलाड़ियों को नए सीजन से पहले होने वाली नीलामी से पहले रिलीज करने का फैसला किया है।

Image

ग्लेन मैक्सवेल (फोटो क्रेडिट BCCI/IPL)

लखनऊ: पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल और आरोन हार्डी के साथ भारत के घरेलू क्रिकेटरों कुलदीप सेन और विष्णु विनोद को अगले महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की मिनी नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। मैक्सवेल इस साल आईपीएल में सात मैचों में 48 रन ही बना सके और चार ही विकेट चटकाये। ऊंगली की चोट के कारण वह बाकी मैच नहीं खेल सके। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवेन ने ली। वहीं हार्डी एक भी मैच नहीं खेल पाये जिन्हें सवा करोड़ रुपये में खरीदा गया था। आईपीएल की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगी। दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज सेन और विकेटकीपर विनोद इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेल सके।

खिताबी जीत से चूक गई थी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया। अय्यर की कप्तानी और रिकी पॉन्टिंग की कोचिंग में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचने में सफल रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पंजाब किंग्स फाइनल में खिताब जीतने में नाकाम रही। फाइनल में हार के बावजूद पंजाब के पूरे सीजन में किए प्रदर्शन की सराहना हुई।

लीग दौर के बाद रही थी पहले पायदान पर

पंजाब किंग्स ने लीग दौर में खेले 14 मैच में से 9 में जीत दर्ज की जबकि 4 मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। 19 अंक के साथ अय्यर की सेना ने लीग दौर का अंत पहले पायदान पर रहते हुए किया। पहले क्वालीफायर में पंजाब को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियन्स को मात देकर फाइनल में पहुंचने में सफल रही लेकिन खिताब जीतने से चूक गई।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article